एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आज से हफ्ते भर के लिए लॉकडाउन, रायपुर जिला कंटेनमेंट जोन घोषित

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. रायपुर शहर में 26 हजार से अधिक मामले हैं. वहीं प्रतिदिन करीब हजार मामले सामने आ रहे हैं.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 जिलों में हफ्ते भर के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिलाधिकारी एस भारती दासन ने एक आदेश जारी कर रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. यह आदेश 21 सितंबर से रात नौ बजे से 28 तारीख की मध्यरात्रि तक के लिए जारी किया गया है.

अधिकारियों ने बतााया कि कोरोना वायरस को फैसले से रोकने के लिए लगातार प्रयासों के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसी दशा में कोरोना वायरस की रोकथाम और इसकी सीरीज को तोड़ने के लिए संपूर्ण रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाना आवश्यक हो गया है.

रायपुर शहर में 26 हजार से अधिक मामले छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. रायपुर शहर में 26 हजार से अधिक मामले हैं. वहीं प्रतिदिन करीब हजार मामले सामने आ रहे हैं. राज्य में अबतक कुल 86 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 37,853 का अभी भी इलाज चल रहा है, 47653 ठीक हो चुके हैं. हालांकि 677 मरीज अपनी जान भी गंवा चुके हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कोरोना से संक्रमित छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि जांच के बाद उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण नजर आने पर टेस्ट कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट से संक्रमण सामने आया है. मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वह आइसोलेशन में रहें और अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं."

ये भी पढ़ें- SSR Case: ड्रग्स मामले में सारा अली खान-रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को समन भेजेगी NCB, रिया ने लिए थे नाम

राज्यसभा से आठ सांसदों के निलंबन पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
हापुड़ में भू-माफियाओं पर एक्शन, अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget