एक्सप्लोरर

World Test Championship Final: ब्रिटेन लगा चुका है भारत पर यात्रा प्रतिबंध, फिर भी फाइनल के आयोजन को लेकर आईसीसी आश्वस्त

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के आयोजन को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है. हालांकि ब्रिटेन में कोरोना के इंडियन वेरिएंट के 103 मामले सामने आने के बाद देश ने ऐहतियात के तौर पर भारत को रेड लिस्ट में डालने का फैसला लिया गया है.

सोमवार को भारत से यात्रा पर ब्रिटेन के प्रतिबंध के बाद यहां इस साल 18 जून से 22 जून तक खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के आयोजन पर भी संदेह के बादल लग गए हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउन्सिल (आईसीसी) ने कहा है कि, जून में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साऊथैम्पटन में तय योजना के अनुसार खेला जाएगा. साथ ही आईसीसी ने कहा है कि, सुरक्षित बायो बबल के नियमों का पालन करते हुए इस फाइनल मैच का आयोजन किया जाएगा. 

बता दें कि, ब्रिटेन ने भारत में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए उसको 'रेड लिस्ट' में डाल दिया है, इसके तहत गैर-ब्रिटेन और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी रहेगी. साथ ही विदेश से लौटे ब्रिटेन के लोगों के लिए होटल में 10 दिन तक क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया है. 

आइसीसी ने अपने बयान में क्या कहा 

आईसीसी ने ट्विटर पर जारी अपने बयान में कहा, "हम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के आयोजन को लेकर ब्रिटेन की सरकार से चर्चा कर रहे हैं. रेड लिस्ट में शामिल देशों से इसके आयोजन पर किया असर पड़ेगा हम इसको लेकर उनसे बातचीत करेंगे." ECB के साथ साथ आईसीसी के अन्य सदस्य देशों ने इस महामारी के दौरान कई बार क्रिकेट का सफल आयोजन किया है. हमें पूरी उम्मीद है कि हम भी ऐसा करने में सफल होंगे और टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल जून में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही होगा."

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है खिताबी मुकाबला 

WTC के अंतर्गत भारत ने 520 अंक हासिल किए और 72.2 प्रतिशत अंको के साथ फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने 420 अंक हासिल किए और 70 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनल का टिकट पक्का किया था. न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन की अगुवाई में इस मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है.

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: गावस्कर ने धोनी की कप्तानी को बताया शानदार, कहा- उनकी सलाह के चलते जडेजा को मिला बटलर का विकेट

IPL 2021: RR के खिलाफ जीत के बाद बोले धोनी- बढ़ती उम्र के साथ खुद को फिट रखना आसान नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget