एक्सप्लोरर

भारत की हार पर तेंदुलकर बोले- हर बार धोनी से उम्मीद करना ठीक नहीं

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत की हार पर बेहद निराश दिखे. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने कोई बड़ा स्कोर नहीं दिया था. भारत को वर्ल्ड कप के सेमीफाइल मुकाबले में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा है.

मैनचेस्टर: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के जुझारूपन की सराहना की लेकिन साथ ही कहा कि भारतीय बल्लेबाजी नतीजे के लिए हमेशा अपने शीर्ष क्रम पर निर्भर नहीं रह सकती.

निराश दिख रहे तेंदुलकर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने 240 रन के लक्ष्य को काफी बड़ा बना दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन की हार के साथ भारत विश्व कप से बाहर हो गया.

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मैं निराश हूं क्योंकि हमें बिना किसी संदेह के 240 रन का लक्ष्य हासिल करना चाहिए था. यह बड़ा स्कोर नहीं था. हां, न्यूजीलैंड ने शुरुआत में ही तीन विकेट चटकाकर स्वप्निल शुरुआत की.’’

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि हमें अच्छी शुरुआत के लिए हमेशा रोहित शर्मा या ठोस आधार तैयार करने के लिए विराट कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. उनके साथ खेल रहे खिलाड़ियों को भी अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी.’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यह सही नहीं है कि हर बार धोनी से मैच को फिनिश करने की उम्मीद की जाए. वह बार बार ऐसा करता आया है.’’

भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 239 रन पर रोक दिया था जिसके बाद टूर्नामेंट में पहली बार भारत का प्रतिष्ठित शीर्ष क्रम नाकाम रहा और विराट कोहली की टीम 49 .3 ओवर में 221 रन पर आउट हो गई.

IND vs NZ: जानिए, विश्व विजेता बनने निकला भारत विकेट दर विकेट विकेट कैसे हारा, यहां है पूरी जानकारी

भारतीय टीम एक समय 92 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद करारी हार की ओर बढ़ रही थी लेकिन धोनी (50) और जडेजा (77) ने सातवें विकेट के लिए 116 रन जोड़कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा.

भारत के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि धोनी और जडेजा भले ही मैच को खत्म नहीं कर पाए लेकिन वे शानदार थे. लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘‘केन विलियमसन और न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में जगह बनाने की बधाई. रविंद्र जडेजा ने धोनी के साथ मिलकर शानदार संघर्ष किया और भारत को इतना करीब ले गए लेकिन न्यूजीलैंड ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी की और यह निर्णायक रहा.’’

पूर्व भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल टूट गया. न्यूजीलैंड को बधाई. बेहतरीन प्रदर्शन किया जडेजा.’’ सुरेश रैना का मानना है कि विश्व कप से बाहर होने के बावजूद भारत ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से लाखों दिल जीते.

रैना ने ट्वीट किया, ‘‘लड़कों भाग्य ने साथ नहीं दिया. अच्छा खेले. टूर्नामेंट के दौरान अपने प्रदर्शन से आपने दिल जीते. न्यूजीलैंड को बधाई.’’ क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने लिखा, ‘‘मेरी नजरों में भारत चैंपियन टीम से कम नहीं. सात मैच जीते दो हारे. अंतिम मैच काफी करीबी रहा. अच्छा काम किया भारत.’’

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने विलियमसन की कप्तानी की तारीफ की. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बधाई हो, शानदार जीत. केन विलियमसन की शानदार कप्तानी. टीम इंडिया दुर्भाग्यशाली रही.’’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैनचेस्टर में हैरान करने वाला नतीजा. मैंने इंग्लैंड-भारत फाइनल की भविष्यवाणी की थी लेकिन न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया, भारत के इस बल्लेबाजी क्रम को इतने कम स्कोर पर रोकना अविश्वसनीय प्रयास है. जडेजा के लिए शानदार मैच, भारत दुर्भाग्यशाली रहा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड
Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
कॉमनवेल्थ गेम्स से हटाए वो खेल जिनमे रहता है भारत का दबदबा, विरोध दर्ज कराएगा भारत?
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
NEET-UG Protest: 'उन्हें दबाइए मत...,' संजय मांजरेकर ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget