एक्सप्लोरर

Women’s T20 Challenge 2022: दीप्ति और हरमनप्रीत की टीमों के बीच भिड़ंत आज, देखें प्लेइंग XI

Womens T20 Challenge टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच खेला जाएगा. पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना की टीम ट्रेलब्लेजर्स को 49 रन से हराया था.

Women’s T20 Challenge 2022: महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट का सोमवार को आगाज हुआ था. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम सुपरनोवाज ने स्मृति मंधाना की टीम ट्रेलब्लेजर्स को 49 रन से मात दी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज की टीम 20 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में ट्रेलब्लेजर्स 20 ओवर में नौ विकेट पर 114 रन ही बना सकी. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच होगा.

पिच और मौसम का हाल
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है. यहां पर नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है. ऐसे में बल्लेबाज अपनी पारी की शुरुआत से ही अपने स्ट्रोक को खुलकर खेल सकते हैं. पुणे में तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिन भर उमस बनी रहेगी.

  • मुकाबला: वेलोसिटी vs सुपरनोवाज- मैच 2
  • स्थान: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
  • तारीख और समय: 24 मई 2022, शाम 3:30 बजे (IST)
  • लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज्नी+ हॉटस्टार, जियो

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • सुपरनोवाज: डिएंड्रा डॉटिन, सुने लुस, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रिया पुनिया, हरलीन देओल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, सोफी एक्लेस्टोन, मेघना सिंह, अलाना किंग, वी चंदू.
  • वेलोसिटी: शेफाली वर्मा, लॉरा वोलवार्ट, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा (कप्तान), स्नेह राणा, किरण नवगीरे, शिवली शिंदे (विकेटकीपर), कैथरीन क्रॉस, राधा यादव, अयाबोंगा खाका, सिमरन बहादुर.

टूर्नामेंट की तीनों टीमें इस प्रकार हैं

  • सुपरनोवाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तानिया भाटिया, एलेना किंग, आयुष सोनी, चंदू वी, डिएंड्रा डोटिन, हरलीन देओल, मेघना सिंह, मोनिका पटेल, मुस्कान मलिक, पूजा वस्त्रकार, प्रिया पूनिया, राशि कनौजिया, सोफी एक्लेस्टोन, सुने लुस और मानसी जोशी.
  • ट्रेलब्लेजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान), पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, हेली मैथ्यूज, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रियंका प्रियदर्शिनी, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एस मेघना, सैका इशाक, सलमा खातून, शरमिन अख्तर, सोफिया ब्राउन, सुजाता मलिक और एसबी पोखरकर.
  • वेलोसिटी: दीप्ति शर्मा (कप्तान), स्नेह राणा, शेफाली वर्मा, अयाबोंगा खाका, केपी नवगिरे, कैथरीन क्रॉस, कीर्ति जेम्स, लॉरा वोलवार्ट, माया सोनवणे, नथाकेन चेनतम , राधा यादव, आरती केदार, शिवली शिंदे, सिमरन बहादुर, यास्तिका भाटिया और प्रणवी चंद्रा.

टूर्नामेंट का शेड्यूल इस प्रकार है

  • पहला मैच : 23 मई, शाम 7:30 बजे - ट्रेलब्लेजर्स vs सुपरनोवाज (सुपरनोवाज ने ट्रेलब्लेजर्स को 49 रन से हराया)
  • दूसरा मैच: 24 मई, दोपहर 3:30 बजे - सुपरनोवाज vs वेलोसिटी
  • तीसरा मैच : 26 मई, शाम 7: 30 बजे - वेलोसिटी vs ट्रेलब्लेजर्स 
  • फाइनल : 28 मई,  शाम 7: 30 बजे

ये भी पढ़ें-

IPL 2022 Playoffs: प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा कोलकाता मेट्रो, ईडन गार्डन्स में खेले जाएंगे मैच

IPL 2022 Qualifier-1: फ्लाइट में शतरंज खेलते नजर आए राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी, सामने आया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
'असंभव' हुआ 'संभव', 154 पर 9 विकेट; फिर 241 के चेज में जीता PAK; शादाब खान बने हीरो
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MLB के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget