एक्सप्लोरर

Women T20 World Cup Final: जन्मदिन पर अपने खेल का जलवा दिखाएंगी हरमनप्रीत कौर, कहा- कोई दबाव नहीं

आज महिला दिवस के साथ-साथ भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का जन्मदिन भी है. मैच से पहले उन्होंने कहा कि उनपर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है.

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला जा रहा है. आज के दिन अजब संजोग है, क्योंकि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है और साथ में भारतीय टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर का जन्मदिन है. मैच से पहले उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन के दिन फाइनल मुकाबला है. हालांकि इसको लेकर कोई प्रेशर नहीं है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत का आज 31वां जन्मदिन है और वो विश्वकप में जीत के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करना चाहेंगी. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली हरमनप्रीत का कहना है कि इस मैच को लेकर कोई प्रेशर नहीं है. ये मुकाबला भारत ही जीतेगा. वहीं इस मैच को देखने के लिए हरमनप्रीत के माता पिता भी स्टेडियम में मौजूद हैं.

हालांकि इस विश्व कप में अब तक हरमनप्रीत का बल्ला खामोश रहा है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के चार मैचों में सिर्फ 26 रन ही बनाए हैं. इस वर्ल्ड कप में 15 रन उनके सर्वाधिक हैं. वहीं आज पूरे देश को उनसे अच्छी बल्लेबाजी के साथ टीम की जीत की भी उम्मीद है. लेकिन उनकी कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है.

कौन ले जाएगा 1 मिलियन डॉलर की ईनामी राशि? आईसीसी लगातार महिला-पुरुषों के बीच क्रिकेट को बराबर करने के लिए प्रयास कर रहा है. इसीलिए आईसीसी की ओर से पे-परसेंटेज पर भी कड़ी मेहनत की गई है. Women T-20 World Cup में पहली बार सबसे ज्यादा इनामी राशि दी जा रही है. इस बार आईसीसी की ओर से Women T-20 World Cup में 1 मिलियन डॉलर की ईनामी राशि बांटी जाएगी. भारतीय रुपयों में यह राशि लगभग 7 करोड़ रुपये है. वहीं उपविजेता टीम को 3.58 करोड़ की ईनामी राशि आईसीसी की ओर से दी जाएगी.

अगर बारिश हुई तो क्या होगा ? अगर फाइनल में बारिश ने बाधा डाली और मैच नहीं हो सका तो फिर आईसीसी ने इस समस्या से निपटने के लिए एक रिजर्व डे रखा है. यानि की मैच अगर 8 मार्च को नहीं हो पाता तो फिर इस मैच को 9 मार्च को खेला जाएगा. अब आपके मन में एक और सवाल आना लाज़मी है और वो है कि अगर 9 मार्च को भी बारिश हो गई तो फिर क्या होगा? सोमवार यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश होती है और मैच रद्द किया जाता है तो दोनों टीम यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Live Score, India vs Australia, Women's World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget