एक्सप्लोरर

WI vs IND: पहले टेस्ट में भारत की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 318 रनों से हराया, रहाणे का शतक

भारत ने पहली पारी में 297 रन का स्कोर बनाया था और उसने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 222 रन पर ऑलआउट कर दिया था. भारत को इस तरह पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल थी.

एंटिगा: भारत ने सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 318 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है. भारत ने उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (102) के शतक और हनुमा विहारी (93) और कप्तान विराट कोहली (51) के अर्धशतकों की मदद से अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 343 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का लक्ष्य रख दिया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 100 रन बनाकर शिमट गई.

बुमराह ने 5, ईशांत ने 3 और शमी ने दो विकेट चटकाए

भारत से मिले 419 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान वेस्टइंडीज ने सात के स्कोर पर क्रैग ब्रैथवेट (1) के रूप में पहला, 10 के स्कोर जॉन कैम्पवेल (7) के रूप में दूसरा और अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेल रहे शामरा ब्रूक्स (2) के रूप में तीसरा और 13 के स्कोर पर शिमरोन हेटमेयर (1) के रूप में चौथा विकेट गंवा दिया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 और ईशांत ने 3 और शमी ने दो विकेट चटकाए.

भारत ने पहली पारी में 297 रन का स्कोर बनाया था और उसने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 222 रन पर ऑलआउट कर दिया था. भारत को इस तरह पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल थी. भारत ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 185 रन से आगे खेलना शुरू किया. कप्तान विराट कोहली ने 51 और उपकप्तान रहाणे ने अपनी पारी को 53 रन से आगे बढ़ाया.

रहाणे ने जमाया अपने करियर का 10वां शतक

भारत अपने कल के स्कोर में दो रन ही जोड़ पाया था कि कोहली आउट हो गए. चेज ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया. कोहली ने अपने कल के स्कोर में एक रन का भी इजाफा नहीं किया. कोहली के आउट होने के बाद रहाणे और विहारी ने लंच तक भारत को और कोई नुकसान नहीं होने दिया. लंच तक भारत चार विकेट पर 287 रन बना चुका था और उसे 362 रन की बढ़त थी. लंच के बाद रहाणे अपने करियर का 10वां शतक जमाने के बाद आउट हो गए. उन्होंने 242 गेंदों पर पांच चौके लगाए. रहाणे ने पहले तो कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 106 रन और फिर विहारी के साथ पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की.

विहारी ने 128 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से बनाए 93 रन

रहाणे के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (7) और विहारी भी 343 के स्कोर तक आउट हो गए. विहारी के आउट होते ही भारत ने पारी घोषित कर दी. विहारी ने 128 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया. कोहली ने 113 गेंदों पर दो चौके लगाए. उनके अलावा लोकेश राहुल ने 38, चेतेश्वर पुजारा ने 25, मयंक अग्रवाल ने 16 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद एक रन का योगदान दिया.

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने चार और केमार रोच, शेनन गेब्रियल तथा कप्तान जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिए.

यह भी पढ़ें-

आज फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे मोदी, कश्मीर से 370 हटाने के बाद पहली बार ट्रंप से मिलेंगे

आज खत्म होगी चिदंबरम की CBI की रिमांड, कोर्ट में होगी पेशी, SC में जमानत अर्जी पर भी सुनवाई

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप: फाइनल में पीवी सिंधू ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर रचा इतिहास

ओमप्रकाश राजभर का विवादित बयान, कहा- बीजेपी नेताओं को देखकर खून खौलता है, मन करता है सिर कलम कर दूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget