एक्सप्लोरर

सिर्फ बल्लेबाजी, मिचेल मार्श IPL में गेंदबाजी क्यों नहीं कर सकते, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने क्यों किया है मना?

Mitchell Marsh Fitness: लखनऊ सुपर जायंट्स के धाकड़ खिलाड़ी मिचेल मार्श बैटिंग तो कर रहे हैं, लेकिन यहां जानिए कि उन्हें गेंदबाजी करने की अनुमति क्यों नहीं है?

Mitchell Marsh Fitness Update: बीते सोमवार दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया था. इस भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने लखनऊ को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया था. मार्श ने 36 गेंद में 72 रन की तूफानी पारी खेल समा बांध दिया था. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. उन्होंने बॉलिंग में तो खूब रंग जमाया, लेकिन वो गेंदबाजी करने नहीं आए. आखिर क्यों मार्श गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं? इस सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा.

मिचेल मार्श पिछले साल सितंबर महीने से ही कमर में डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं. मेडिकल जांच और कुछ समय आराम के बाद उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने केवल बैटिंग करने की अनुमति दी थी. मार्श अब भी गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं. दरअसल भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर 2025 के दौरान भी मार्श को कमर में दर्द की समस्या से जूझते देखा गया था. खैर कमर की समस्या ही वह कारण है, जिसके चलते मार्श IPL 2025 के पूरे सीजन में बतौर बल्लेबाज ही खेलते हुए नजर आएंगे.

दिल्ली के खिलाफ दमदार पारी नहीं आई काम

IPL 2025 शुरू होने से पूर्व मिचेल मार्श को खराब फॉर्म के लिए भी आड़े हाथों लिया जा रहा था. मगर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 36 गेंद में 72 रन की पारी खेल महफिल लूटी थी. वह अलग बात रही कि उनकी यह पारी लखनऊ की जीत के काम न आ सकी. लखनऊ ने मार्श की दमदार पारी की बदौलत 209 रन का स्कोर खड़ा किया था.

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स लगभग मैच हार ही गई थी, लेकिन आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने दिल्ली को हारी हुई बाजी जिता दी थी. विपराज निगम ने 15 गेंद में 39 रन और आशुतोष शर्मा ने 31 गेंद में 66 रन की तूफानी पारी खेल दिल्ली को रोमांचक जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें:

आज IPL 2025 में गुजरात और पंजाब का मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget