एक्सप्लोरर

Gukesh vs Divya: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं दिव्या देशमुख कौन हैं? वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश से मुकाबले के बाद हो रही चर्चा

Who is Divya Deshmukh: शतरंज के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोम्माराजू फिलहाल बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्हें ड्रॉ पर रोक दिव्या देशमुख सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं.

शतरंज के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डोम्माराजू (D Gukesh Chess) फिलहाल बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्हें अपने हालिया मैच में हार तो नहीं मिली, लेकिन हमवतन दिव्या देशमुख ने उन्हें ड्रॉ (Gukesh vs Divya Deshmukh) पर रोककर सनसनी मचा दी है. दिसंबर 2024 में गुकेश शतरंज की दुनिया के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने थे, लेकिन उसके बाद निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. शुक्रवार को उनका मैच 6 घंटे तक चला, जहां अंत में गुकेश और दिव्या ने ड्रॉ के लिए हाथ मिलाया. इस ड्रॉ के बाद दिव्या देशमुख सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही हैं.

दिव्या के खिलाफ ड्रॉ खेलने के कारण डी गुकेश को रैंकिंग में नुकसान हुआ है, जिससे वो टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. इस प्रदर्शन के लिए दिव्या को खूब सराहा जा रहा है.

कौन हैं दिव्या देशमुख?

दिव्या देशमुख इसी साल जुलाई में भी चर्चा में आई थीं, जब वो इतिहास में सबसे पहली वीमेन FIDE वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं. दैनिक जागरण के अनुसार उनका जन्म 9 दिसंबर 2005 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम जितेंद्र और मां का नाम नम्रता है, पेशे से दोनों डॉक्टर हैं. दिव्या को खेलों में तब दिलचस्पी आनी शुरू हुई, जब उनकी बड़ी बहन बैडमिंटन में नाम कमाने लगी थी. मगर पांच साल की उम्र में उन्हें शतरंज से एक अलग लगाव महसूस हुआ और उसी में आगे बढ़ीं.

साल 2012 में उन्होंने अंडर-7 नेशनल चैंपियनशिप जीती और साल 2014 में अंडर-10 वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. इस यादगार सफर में उन्हें साल 2021 में ग्रैंडमास्टर का दर्जा मिला. उनकी पढ़ाई के बारे में बात करें तो उन्होंने नागपुर स्थित भवन भगवानदास पुरोहित विद्या मंदिर से स्कूल की पढ़ाई की है. वो साल साल की उम्र तक नेशनल चैंपियन बन चुकी थीं. उनका ध्यान अब चेस करियर में आगे बढ़ने पर हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उनकी स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, परफॉर्मेंस साइंस और चेस डाटा एनालिटिक्स में खास दिलचस्पी है. वो आगे की पढ़ाई भी कर रही हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK Asia Cup: इन 3 कारणों से पाकिस्तान एशिया कप में भारत को हरा सकता है, ये खिलाड़ी है पाक टीम का तुरुप का इक्का

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
एक घूंसे में चित्त हुआ बॉक्सर, Commonwealth Games से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget