एक्सप्लोरर

Happy Birthday: 54 साल के हुए स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम, जानें उनके कुछ अद्भुत रिकॉर्ड

स्विंग के सुल्तान के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. 03 जून, 1966 को लाहौर में जन्में अकरम टेस्ट और वनडे दोनों में पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं. अकरम के जन्मदिन पर जानिए उनके कुछ खास रिकॉर्ड.

क्रिकेट जगत में स्विंग के सुल्तान के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वसीम अकरम आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. 03 जून, 1966 को लाहौर में जन्में अकरम की ज़िंदगी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही है. गली क्रिकेट से पाकिस्तान टीम में जगह बनाने वाले अकरम आज भी दुनिया के बेहद शानदार गेंदबा़जों में गिने जाते हैं.

1984 में महज़ 18 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले अकरम टेस्ट और वनडे दोनों में पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज़ हैं. वनडे क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले अकरम दुनिया के पहले गेंदबाज़ थे. हालांकि, बाद में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अकरम को भी पीछे छोड़ दिया था.

अकरम के 19 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में एक वक्त ऐसा भी आया जब डायबटीज़ की वजह से उन्हें कम दिखाई देने लगा था, लेकिन अकरम ने हार नहीं मानी और इस समस्या के बाद भी लंबे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. अकरम टेस्ट और वनडे दोनों में पाकिस्तान टीम के कप्तान भी रहे.

इस तरह मिला पाकिस्तान के लिए खेलने का मौका

आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने से पहले तक अकरम ने एक भी फर्स्ट क्लास या लिस्ट ए मैच नहीं खेला था. पाकिस्तान के लिए खेलने से पहले अकरम गली क्रिकेट खेला करते थे. पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज़ जावेद मियांदाद की नज़र अकरम पर पड़ी थी. इसके बाद उन्होंने ही अकरम के हुनर को पहचाना और उन्हें सीधा पाक टीम में शामिल किया.

वसीम अकरम के कुछ शानदार रिकॉर्ड

1- अकरम टेस्ट और वनडे दोनों में 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते तेज़ गेंदबा़ज हैं. टेस्ट में अकरम के नाम 414 और वनडे में 502 विकेट हैं.

2- इंटरनेशनल क्रिकेट में अकरम के नाम चार हैट्रिक दर्ज हैं. ऐसा करने वाले वह विश्व के इकलौते गेंदबाज़ हैं. अकरम ने दो बार टेस्ट में और दो बार वनडे में यह कारनामा किया है.

3- अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 257 रनों की पारी खेली थी, जो टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 पर खेलते हुए किसी भी बल्लेबाज़ का उच्चतम स्कोर है.

4- अकरम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ हैं. वनडे में अकरम के नाम 502 विकेट हैं.

5- वनडे में बतौर कप्तान अकरम ने 158 विकेट झटके हैं. वह ऐसा करने वाले विश्व के इकलौते खिलाड़ी हैं.

6- अकरम बेस्ट बॉलर की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले खिलाड़ी हैं. उनकी रेटिंग 1223.5 थी जो कि एलेन डोनाल्ड और मुरलीधरन जैसे दिग्गजों से भी ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
20 ओवर में 300..., भारत-वेस्टइंडीज सीरीज पर संजय मांजरेकर का हैरान करने वाला बयान
20 ओवर में 300..., भारत-वेस्टइंडीज सीरीज पर संजय मांजरेकर का हैरान करने वाला बयान
विराट से लेकर केएल राहुल तक, भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से की शादी
विराट से लेकर केएल राहुल तक, भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से की शादी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget