एक्सप्लोरर

धोनी की शानदार पारी के बाद बोले वीरेंदर सहवाग, 'हथियार चलाना नहीं भूले माही'

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर 8 गेंद पहले हासिल कर लिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. हार के अलावा भारत के लिए इस मुकाबले से एक अच्छी खबर ये आई कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर से अपने पुराने रंग में दिखे और महज़ 28 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाकर 52 रनों के साथ नाबाद रहे. धोनी ने अपने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक पूरा किया. जिसके सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी इस पारी की जमकर तारीफ की. इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग भी जुड़ गए. सहवाग ने मैच की एक पारी खत्म होने के तुरंत बाद ही ये ट्वीट किया. वीरू ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, 'आखिरी चार ओवर में 55 रन. हथियार चलाना नहीं भूले. स्पेशल बल्लेबाज के स्पेशल हिट, महेंद्र सिंह धोनी ग्रेट. पांडे की शानदार कोशिश. 188 के स्कोर का बचाव करने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को शुभकामनाएं.' इससे पहले भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मनीष पांडे के शानदार अर्धशतक शतक और धोनी की आतिशी पारी की मदद से 188 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था. लंबे अर्से बाद धोनी के बल्ले से टी20 अर्धशतक भी निकाल और वो अपने पुराने रंग में नज़र आए. वहीं दूसरे छोर पर मनीष पांडे ने जमकर बल्लेबाज़ी की और 48 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों के साथ नाबाद 79 रन बनाए. इन दोनों के अलावा सुरेश रैना (30) और शिखर धवन (24) ने भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने रोहित शर्मा के विकेट के बाद भारतीय पारी को संवारने का काम किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget