एक्सप्लोरर

INDvSA: दूसरे टी20 में इन दो रिकॉर्ड्स पर है विराट कोहली की नज़र

विराट कोहली जब भी बल्ले लेकर मैदान पर उतरते हैं तो मानो रिकॉर्ड्स अपने आप इनके नाम शामिल होते जाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही सीरीज़ में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है.

नई दिल्ली: विराट कोहली जब भी बल्ले लेकर मैदान पर उतरते हैं तो मानो रिकॉर्ड्स अपने आप इनके नाम शामिल होते जाते हैं. दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही सीरीज़ में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. वनडे में अपनी बादशाहत मनवाने के बाद टीम इंडिया पहला टी20 भी जीत चुकी है. तीन मैचों की सीरीज़ का दूसरा मुकाबले बुधवार को सेंचुरियन में खेला जाना है. जहां पर भी विराट के निशाने पर एक नहीं दो-दो रिकॉर्ड्स होंगे. आइये एक नज़र में जानें क्या हैं वो रिकॉर्ड्स: # पहला रिकॉर्ड: बुधवार को जैसे ही विराट कोहली बल्ला लेकर उतरेंगो तो सबकी नज़रें टीवी पर जाएंगी, क्योंकि किस पल वो ये बड़ा रिकॉर्ड बना दें इसका कुछ नहीं पता. विराट कोहली टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाने से महज़ 18 रन दूर हैं और दूसरे मुकाबले में इस रिकॉर्ड के पूरे होने की पूरी-पूरी उम्मीद है. इस सीरीज़ से पहले विराट अंतराष्ट्रीय टी20 में 2000 रनों से सिर्फ 44 रन दूर थे लेकिन पहले टी20 मैच में वो 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिससे वो इस रिकॉर्ड को पूरा नहीं कर सके। जो कि इस मैच में पूरे होने की उम्मीद है. क्रिकेट जगत में दुनिया के सिर्फ दो धुरंधर ही 2000 रनों का आंकड़ा छू पाए हैं, जिनमें न्यूज़ीलैंड के ब्रैंडन मैक्कलम(2140 रन) और मार्टिल गुप्टिल शामिल हैं. गुप्टिल मौजूदा समय में टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 2250 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं. गुप्टिल ने अब तक 74 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 2250 रन बनाए हैं, जबकि विराट ने अभी 56 मुकाबले खेले हैं और 1982 रन बना चुके हैं.
INDvSA: दूसरे टी20 में इन दो रिकॉर्ड्स पर है विराट कोहली की नज़र
# दूसरा रिकॉर्ड: टी20 सीरीज़ की शुरूआत से पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 1000 रन पूरे करने के लिए विराट कोहली को 156 रनों की दरकार थी. लेकिन पहले टी20 में 26 रन बनाने के बाद अब ये दरकार 130 रनों की रह गई है. अगर विराट कोहली इस सीरीज़ में 1000 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो फिर वो वेस्टइंडीज़ के दिग्गज सर विवियन रिचर्ड्स के बाद दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने एक अंतराष्ट्रीय दौरे पर 1000 से अधिक रन बनाए हों. सर विवियन रिचर्ड्स ने कब किया था ये कमाल: सर विवियन रिचर्ड्स ने ये कारनामा साल 1976 में इंग्लैंड दौरे पर किया था. उन्होंने इस दौरे पर टेस्ट में 829 और वनडे में 216 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही
200+ के चेज में अभिषेक शर्मा हो जाते हैं फ्लॉप, आंकड़ों ने दी गवाही

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget