एक्सप्लोरर

कप्तानी और फिटनेस है कोहली की परफॉर्मेंस का राज़

कप्तानी और फिटनेस है कोहली की परफॉर्मेंस का राज़

हैदराबाद: अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय कप्तानी को देते हुए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण उनकी बल्लेबाजी में आत्ममुग्धता के लिए कोई जगह नहीं बची और इसके कारण ही वह लगातार चार टेस्ट श्रृंखला में दोहरा शतक जड़ने का रिकार्ड बना पाए.

बांग्लादेश के खिलाफ यहां एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन कल 204 रन बनाने वाले कोहली ने कहा कि कप्तानी ने उन्हें टेस्ट मैचों में लंबी पारी खेलने में मदद की.

बड़ी पारी खेलने की भूख के बारे में पूछने पर कोहली ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कहा, ‘‘मुझे नहीं पता, मुझे लगता है कि कप्तानी के कारण आप सामान्य बल्लेबाजी की तुलना में अधिक प्रयास करते हो. मुझे लगता है कि जब आप कप्तान बनते हो तो आत्मुग्धता के लिए जगह नहीं बचती. इसलिए इसका मेरे लंबी पारियां खेलने से संबंध है.’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं हमेशा लंबी पारियां खेलना चाहता था और मेरे शुरूआती सात या आठ शतक 120 रन से अधिक की पारी भी नहीं थे. इसके बाद मैंने लंबी पारियां खेलने का प्रयास किया और अपनी उत्सुकता को नियंत्रित किया और किसी भी समय आत्ममुग्धता से बचने की कोशिश की.’’

अपनी इस पारी के दौरान कोहली टेस्ट के इतिहास में लगातार चार श्रृंखला में दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने. उन्होंने भारत के राहुल द्रविड़ और आस्ट्रेलिया के महान सर डान ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा जिन्होंने लगातार तीन श्रृंखला में दोहरे शतक जड़े थे.

कोहली ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 200, न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 और इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की पारियां खेली. भारतीय कप्तान ने कहा कि वह अब टेस्ट शतक से संतुष्ट नहीं होते और उनकी फिटनेस का स्तर उन्हें लंबी पारियां खेलने और बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका देता है.

दिल्ली के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘वषरें से मैंने अपनी फिटनेस के स्तर पर काम किया है और मुझे लगता है कि अब मैं लंबे समय तक खेल सकता हूं. मैं पहले की तरह थकता नहीं हूं. निश्चित तौर पर मैं टेस्ट शतक जड़ने पर संतुष्ट नहीं होता जैसे पहले हुआ करता था क्योंकि मैं अलग से टेस्ट क्रिकेट को काफी अधिक महत्व देता था. अब मैंने इसे क्रिकेट के एक अन्य मैच की तरह लेना शुरू कर दिया है और मुझे तब तक रन बनाने हैं जब तक टीम को जरूरत है.’’ कोहली ने हालांकि स्वीकार किया कि हैदराबाद की पिच पर दोहरा शतक जड़ना उतना मुश्किल नहीं था जितना उनके पिछले दोहरे शतकों के दौरान था.

उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था. यह उतना मुश्किल विकेट नहीं था जितना वे अन्य विकेट थे जिन पर मैंने दोहरे शतक जड़े.’’

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget