एक्सप्लोरर

ज़हीर-सागरिका के रिसेप्शन से विराट-अनुष्का के ठुमके समेत ढेर सारी बातें

23 तारीख को शादी के बाद ज़हीर-सागरिका ने बीते दिन मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन रखा. इसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल हुईं. रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स ऐंड में किया गया.

नई दिल्ली/मुंबई: 23 तारीख को शादी के बाद ज़हीर-सागरिका ने बीते दिन मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन रखा. इसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल हुईं. रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स ऐंड में किया गया. इस रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, राहुल द्रविड़, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, अजीत अगरकर सरीखे कई क्रिकेटर शामिल हुए. लेकिन जिस जोड़ी पर जाकर सबकी निगाहें ठहर गई वो कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ही रहे. इस मौके पर विराट कोहली ने एक डैशिंग ग्रे कलर का सूट पहना. वहीं अनुष्का ग्रे और सिल्वर लहंगे में यहां पहुंची. लेकिन खास बात तो ये रही युवी की शादी में ठुमके लगाने के बाद विराट-अनुष्का की खूबसूरत जोड़ी ने ज़हीर के रिसेप्शन में भी जमकर डांस किया. विराट और अनुष्का ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गानें 'गल्ला गोरियां' पर अपने डांसिंग स्टेप्स दिखाए. विराट-अनुष्का के अलावा आशीष नेहरा समेत कई और सितारें संगीत की धुन पर थिरकते दिखे. रिसेप्शन पार्टी की एक तस्वीर साझा करते हुए सहवाग ने लिखा, 'हम अब तो ब्लैक एंड वाइट ज़माने के प्लेयर्स हैं :) सचिन पाजी से मुलाकात हमेशा शानदार होती है.' Sehwag_Sachin रिसेप्शन पार्टी की जान ज़हीर खान और सागरिका घाटगे भी बेहद खूबसूरत नज़र आए. ज़हीर ने इस मौके के लिए खास रॉयल ब्लू कलर का अचकन पहना, वहीं सागरिका ने गोल्डन ब्लू कलर का लहंगा पहना. ज़हीर और सागरिका अचानक 23 तारीख को रजिस्टर मैरिज करके सबको हैरान कर दिया था. जिसके बाद से वो कई आयोजनों में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को पार्टी दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
हरभजन सिंह क्यों चाहते हैं श्रीसंत को रूममेट बनाना, कहा- 'वो और मैं एक रूम में होंगे तो...'
बारिश से कोल इंडिया ओपन 54 होल तक सीमित, जमाल हुसैन दो शॉट आगे
बारिश से कोल इंडिया ओपन 54 होल तक सीमित, जमाल हुसैन दो शॉट आगे
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
इस दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से की शादी, तस्वीरें वायरल
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन सिंह?
'गौतम गंभीर अच्छा बंदा है, लेकिन...', टीम इंडिया के हेड कोच पर क्या बोल गए हरभजन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget