एक्सप्लोरर

विंसी प्रीमियर लीग की हुई शुरूआत, बिना फैंस के मैच, गेंद पर लार का नहीं हो रहा है इस्तेमाल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिहाज से यह काफी छोटा टूर्नामेंट है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण खेल के दुनिया भर में निलंबित होने के बाद टेस्ट खेलने वाले देशों में आयोजित होने वाला यह पहला टूर्नामेंट है.

स्टेडियम में दर्शक आ नहीं सकते, गेंद पर लार लगाने की अनुमति नहीं और सीमा रेखा के पास सैनेटाइजर. कोरोना वायरस के दौरान क्रिकेट मैच अब कुछ इस तरह ही शुरू हो पाएंगे. कैरेबियाई देशों में इस हफ्ते क्रिकेट शुरू हो गया है. सेंट विन्सेंट के मुख्य शहर किंग्सटाउन के समीप आर्नोस वेल पर शुरू हो रही विन्सी टी10 प्रीमियर लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिहाज से यह काफी छोटा टूर्नामेंट है लेकिन कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण खेल के दुनिया भर में निलंबित होने के बाद टेस्ट खेलने वाले देशों में आयोजित होने वाला यह पहला टूर्नामेंट है. सेंट विनसेंट में शुरुआत में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दिए जाने की उम्मीद थी क्योंकि सिर्फ 18 मामले सामने आने के कारण यहां कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा काफी कम है लेकिन अंत में ऐसा नहीं हो पाया.

सेंट विनसेंट और ग्रेनेडियन्स क्रिकेट संघ (एसवीजीसीए) के अध्यक्ष किशोर शैलो ने कहा, ‘‘एसवीजीसीए स्टेडियम में सीमित दर्शकों के विकल्प को प्राथमिकता देता, अधिकतम 300 या 500.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि विशेषज्ञों ने चिंता जताई और सलाह दी कि दर्शकों को स्वीकृति देने से पहले हमें खिलाड़ियों के प्रबंधन को नियमित करने का प्रयास करना चाहिए.’’ स्थानीय दर्शकों को 31 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में घरेलू स्टार सुनील अंबरीश जैसे खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे. अंबरीश टूर्नामेंट के छह मार्की खिलाड़ियों में से एक हैं. किशोर ने कहा, ‘‘हां, मैं हताशा को समझ सकता हूं लेकिन मैं सराहना करता हूं कि स्वास्थ्य अधिकारियों की प्राथमिकता है कि अभी सामाजिक रूप से लोगों के एकत्रित होने को बढ़ावा नहीं दिया जाए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिर हमारी सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है.’’शुक्रवार को सॉल्ट पोंड ब्रीकर्स की ओर से खेलते हुए ग्रेनेडियन्स डाइवर्स के खिलाफ तीन विकेट की जीत के दौरान अंबरीश ने दो विकेट चटकाए.

एक अन्य मैच में डेसरन मेलोनी की 19 गेंद में 41 रन की पारी की बदौलत ला सोफरियरे हाइकर्स ने बोटेनिकल गार्डन्स रेंजर्स को नौ विकेट से हराया. यह पहला टूर्नामेंट है जिसमें गेंदबाजों के गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध है. इसके आलवा बाउंड्री के पास सेनेटाइजर रखा गया है और खिलाड़ियों का तापमान लगातार जांचा जा रहा है. अंपायर ने चेहरे पर मास्क लगाया है.

क्रिकइंफो वेबसाइट के अनुसार विकेट का जश्न पैरों को आपस में टकराकर और मैदान पर मुक्के मारने पर इशारा करके मनाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget