एक्सप्लोरर

US Open 2021: मौजूदा चैंपियन नाओमी ओसाका ने जीत से की शुरुआत, सितसिपास को एंडी मरे के खिलाफ करना पड़ा संघर्ष

US Open 2021: ओसाका ने मैरी बुजकोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 के अंतर से मात दी है. इसके अलावा एंजेलिक कर्बर, सिमोना हालेप, विक्टोरिया अजारेंका और कोको गॉफ भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं.

US Open 2021: मौजूदा चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के पहले दौर में शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. ओसाका ने 87वीं रैंकिंग की चेक गणराज्य की खिलाड़ी मैरी बुजकोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 के अंतर से मात दी. इसके अलावा महिला सिंगल्स में एंजेलिक कर्बर, सिमोना हालेप, गर्बाइन मुगुरूजा, विक्टोरिया अजारेंका और 17 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रही हैं. वहीं पुरुषों के मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को एंडी मरे के खिलाफ कड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा. 

दर्शकों की मौजूदगी में आर्थर एश स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के बाद ओसाका ने कहा, "एक बार फिर दर्शकों के बीच खेलकर अच्छा लग रहा है. मैं यहां बेहद अच्छा महसूस कर रही हूं. मुझे ख़ुशी है कि मैं ये मैच जीतने में सफल रही." ओसाका का दूसरे राउंड में सर्बिया की क्वॉलिफायर ओल्गा डेनिलोविच से मुकाबला होगा.  

सितसिपास को मरे के खिलाफ करना पड़ा कड़ा संघर्ष 

टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास को विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और 2012 के यूएस ओपन चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे के खिलाफ जीत के लिए कड़ी मशक़्कत करनी पड़ी. चार घंटे 49 मिनट तक चले इस मुकाबले में सितसिपास ने मरे को 2-6, 7-6 (9/7), 3-6, 6-3, 6-4 के अंतर से मात दी. टूर्नामेंट में सेकंड सीड डेनियल मेदवदेव ने भी अपना मुकाबला आसानी से जीत लिया. उन्होंने रिचर्ड गास्केट को 6-4, 6-3, 6-1 के अंतर से सीधे सेटों में हराया. पांचवी वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव ने भी जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली है. उन्होंने पहले राउंड के मैच में इवो कारलोविच को 6-3, 7-6 (7/3), 6-3 के अंतर से हराया.

वहीं 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच भी बाहर हो गए हैं. वो फिलिप कोलश्राइबर के खिलाफ चोट के कारण पांचवें सेट में मुकाबले से हट गए थे. इस तरह से पहले दिन के खेल के बाद पुरुष ड्रा में केवल एक खिलाड़ी विश्व में नंबर एक नोवाक जोकोविच बचे हैं, जिनके नाम पर कोई ग्रैंडस्लैम खिताब है. बता दें कि,  जोकोविच यहां कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा करने के उद्देश्य से आये हैं. जोकोविच की निगाह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब रिकार्ड तोड़ने पर भी टिकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget