एक्सप्लोरर

नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल जीवन बदलने वाला पल : कैफ

मेरे माता-पिता भी मैच छोड़कर फिल्म देखने चले गए थे. मैदान में मौजूद दर्शक भी धीरे-धीरे बाहर जाने लगे थे."

नई दिल्ली: हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कहा है कि 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल उनके जीवन को बदलने वाला पल साबित हुआ. कैफ ने उस नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच की 16वीं वर्षगांठ (13 जुलाई) को ही क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा की. वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में कैफ ने कहा, "13 जुलाई मेरे जीवन को बदलने वाला पल था. वो मैच हम तब जीते थे जब किसी ने उम्मीद नहीं की थी. मेरे माता-पिता भी मैच छोड़कर फिल्म देखने चले गए थे. मैदान में मौजूद दर्शक भी धीरे-धीरे बाहर जाने लगे थे."

फाइनल में खेली 87 रनों की पारी

कैफ ने नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच में 325 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई भारतीय पारी को युवराज सिंह के साथ संभाला था और छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी. कैफ ने लार्डस के मैदान पर खेले गए इस मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. कैफ उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी. कैफ ने उस विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच को भी याद किया.

37 साल के कैफ ने कहा, "मुझे वो मैच अच्छे से याद है. मैं वकार यूनुस के सामने था और हैट्रिक गेंद का सामना कर रहा था. जाहिर सी बात है नर्वस था, लेकिन मुझे आत्मविश्वास था. मुझे पता था कि मुझे सचिन के साथ साझेदारी करनी है. मुझे अपने आप से यही कहना था कि मुझे विकेट पर खड़े रहना है और साझेदारी करनी है." घरेलू क्रिकेट में कैफ ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए उसे पहला रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया था. कैफ ने कहा कि टीम के साथ वो फाइनल जीतना भी उनके लिए बड़ा पल था.

मेरे आने के बाद काफी लोगों ने भारतीय टीम में जगह बनाई: कैफ

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश ने कभी भी रणजी ट्रॉफी खिताब नहीं जीता था. मैं आखिरी के कुछ लीग मैचों में टीम के साथ जुड़ा था. टीम उस समय अंकतालिका में सबसे नीचे थी. वहां से हम लगातार जीते और क्वार्टर फाइनल में पहुंचे. फिर हमने लखनऊ में बंगाल को मात दी. उस समय तक उत्तर प्रदेश से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में नहीं जाते थे, लेकिन उसके बाद से सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला काफी लोगों ने भारतीय टीम में जगह बनाई."

कैफ को उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है. वो भारतीय टीम में फील्डिंग के नए पैमाने तय करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. कैफ ने भारत के लिए 125 वनडे मैच खेले जिनमें 32.01 की औसत से 2753 रन बनाए. उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रहा. उन्होंने अपने वनडे करियर में दो शतक और 17 अर्धशतक लगाए.

कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैच भी खेले. खेल के लंबे प्रारूप में कैफ का औसत 32.84 का रहा जिसकी मदद से उन्होंने 22 पारियों में 624 रन बनाए हैं. टेस्ट में कैफ के नाम एक शतक और तीन अर्धशतक हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 148 है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
OMG! मेस्सी यह क्या कर दिया? फुटबॉल के दिग्गज से हुई सबसे बड़ी चूक; बन गया अनचाहा इतिहास
OMG! मेस्सी यह क्या कर दिया? फुटबॉल के दिग्गज से हुई सबसे बड़ी चूक; बन गया अनचाहा इतिहास
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के चमत्कार से अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, अंतिम मिनटों में पलट गया पूरा मैच
लियोनेल मेसी के चमत्कार से अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, अंतिम मिनटों में पलट गया पूरा मैच

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget