एक्सप्लोरर

Tokyo Paralympics 2020: विनोद कुमार का ब्रॉन्ज मेडल अभी पक्का नहीं, होल्ड पर रखा गया नतीजा

Tokyo Paralympics 2020: भारत के विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था. लेकिन अब उनका रिज़ल्ट होल्ड पर रख दिया गया है.

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के विनोद कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल यानी कांस्य पदक अपने नाम किया था, लेकिन अब उनके लिए बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, विनोद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन अब उनका रिज़ल्ट होल्ड पर रख दिया गया है. 

विनोद कुमार ने डिस्क्स थ्रो के F52 कैटेगरी में 19.98 मीटर के थ्रो के साथ एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया. विनोद ने अपने छह प्रयास (Attempt) में 17.46 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.20 मीटर, 19.91 मीटर और 19.81 मीटर के थ्रो किए. उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो माना गया. इसके साथ ही उन्होंने एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया. 

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतने पर विनोद कुमार को ट्वीट कर बधाई दी है. उन्होंने कहा, "विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन से खुश है भारत. उन्हें कांस्य पदक के लिए बधाई. उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है."

निषाद कुमार ने जीता सिल्वर 

इससे पहले भारत के निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दूसरा सिल्वर मेडल दिलाया. उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता. शानदार प्रतिभा के धनी निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे. उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था. 

निषाद कुमार ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक की पुरूषों की ऊंची कूद टी46 स्पर्धा में एशियाई रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता. कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे. अमेरिका के डलास वाइज को भी रजत पदक दिया गया, क्योंकि उन्होंने और कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगायी. 

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के नाम हुए तीन मेडल

बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत के नाम अब तीन मेडल हो गए हैं. विनोद कुमार से पहले निषाद कुमार ने देश को हाई जंप में सिल्वर मेडल दिलाया था. वहीं उससे पहले भाविनाबेन पटेल ने रविवार को महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget