एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से में तीन जीत आई हैं.

India vs England: चेन्नई का एम ए चिदंबरम स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट की मेजबानी करेगा. इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान भारत का शानदार रिकॉर्ड रहा है. भारत दौरे पर इंग्लैंड को शुरुआती दोनों टेस्ट चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. पहला टेस्ट मैच पांच से नौ फरवरी और दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जाएगा.

इस मैदान में भारत और इंग्लैंड ने अब तक नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से मेजबान भारत ने पांच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को तीन जीत नसीब हुई हैं. वहीं, दोनों टीमों के बीच 1982 में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था.

भारत ने पिछली बार यहां इंग्लैंड के खिलाफ 2016 में टेस्ट मैच खेला था, जब उसने पारी और 75 रन से शानदार जीत दर्ज की थी. उस मैच में करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया था और वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे.

इंग्लैंड ने उस मैच में पहली पारी में 477 रनों का स्कोर बनाया था. इसमें मोईन अली के 146 और जो रूट के 88 रन शामिल थे. इसके जवाब में भारत ने सात विकेट पर 759 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी. टेस्ट में भारत का अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है. भारत की तरफ से नायर ने नाबाद 303 और केएल राहुल ने 199 रन बनाए थे. वहीं इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 202 रन ही बना सकी थी.

भारत ने चेपक मैदान पर अब तक कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 14 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि छह हारे हैं और 11 ड्रॉ रहा हैं. 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया मैच टाई रहा था.

चेन्नई में इतिहास रच सकता है भारत

भारत 21वीं सदी में 100 टेस्ट मैच जीतने से केवल दो जीत ही दूर है. भारतीय टीम अगर शुक्रवार से यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में यह उपलब्धि हासिल कर लेती है तो वह ऐसा करने वाली चौथी टीम बन जाएगी.

भारत ने एक जनवरी 2000 से अब तक 216 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 98 जीते हैं, 59 हारे हैं और 59 ही ड्रॉ कराए हैं. इस दौरान भारत की सफलता दर 45.37 फीसदी रही है.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: भारत के सामने अपना 100वां टेस्ट खेलने को लेकर गौरवान्वित हैं जो रूट, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget