एक्सप्लोरर

श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड के 133 साल पुराने RECORD की बराबरी करेगी टीम इंडिया!

श्रीलंकाई टीम के 3 विकेट चटकाकर, टीम इंडिया दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में जीत के दरवाज़े पर खड़ी है. इस मुकाबले को जीतने के साथ ही 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही भारतीय टीम एक ऐसा इतिहास रच देगी जिससे वो अब तक महरूम थी.

नई दिल्ली: श्रीलंकाई टीम के 3 विकेट चटकाकर, टीम इंडिया दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में जीत के दरवाज़े पर खड़ी है. इस मुकाबले को जीतने के साथ ही 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रही भारतीय टीम एक ऐसा इतिहास रच देगी जिससे वो अब तक महरूम थी. भारतीय टीम इस सीरीज़ जीत के साथ ही वर्ल्ड क्रिकेट में टेस्ट की बादशाहत रखने वाली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी. टीम इंडिया इस जीत के साथ लगातार नौवीं टेस्ट सीरीज़ जीत लेगी जो कि एक रिकॉर्ड है. इससे पहले सबसे ज्यादा बार नौ सीरीज़ जीतने का रिकॉर्ड वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम है. हालांकि इंग्लैंड की टीम ने ये रिकॉर्ड एक सदी से भी पहले बनाया था. उन्होंने साल 1884 से 1891/92 के बीच कुल 9 सीरीज़ जीती थी. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार 9 टेस्ट सीरीज़ जीतने का कारनामा 2005 से 2008 के बीच किया. भारतीय टीम विराट कोहली की कप्तानी में एक विजय रथ पर सवार है जो कि साल 2015 में श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ से शुरू हुआ और साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज़, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया से होते हुए एक बार फिर से श्रीलंका तक आ पहुंचा है. ये सपना इसलिए भी सच होता दिख रहा है कि क्योंकि श्रीलंकाई टीम ने अपने 3 सबसे अहम बल्लेबाज़ गंवा चुकी है जबकि उसे जीत के लिए अंतिम दिन 379 रनों की दरकार है. जो कि एक नामुमकिन सा लक्ष्य नज़र आता है. खराब रोशनी के कारण फिरोजशाह कोटला मैदान पर चौथे दिन का खेल 13 ओवर पहले खत्म किए जाने पर धनंजय डिसिल्वा 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एंजेलो मैथ्यूज उनका साथ निभा रहे हैं जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे लिए विश्व कप जीतना...' हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल
'मेरे लिए विश्व कप जीतना...' हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा बयान जो हो गया वायरल
'IPL 2026 के अंत तक...' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
'IPL 2026 के अंत तक' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget