एक्सप्लोरर

T20 विश्व कप के लिए भारतीय वीजा मुद्दे पर BCCI के संपर्क में है आईसीसी- PCB CEO

खान ने कहा, ‘‘हमने आईसीसी से खिलाड़ियों के वीजा पर आश्वासन मांगा है और आईसीसी इस मुद्दे पर अब बीसीसीबाई के संपर्क में है क्योंकि इसके लिए जरूरी निर्देश और पुष्टि उनकी सरकार से मिलेगी.’’

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि उनका बोर्ड चाहता है कि अगले साल अक्टूबर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उसके खिलाड़ियों और अधिकारियों के वीजा मद्दे पर जनवरी 2021 तक आश्वासन दे.

पीसीबी के सीईओ ने यह भी पुष्टि की कि ‘निकट भविष्य’ में भारत-पाक के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला की कोई संभावना नहीं है और 2023 से शुरू होने वाले आगामी भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में भी इसे जगह नहीं दी जाएगी. भारत अक्टूबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों को देखते हुए, पीसीबी ने आईसीसी से आश्वासन मंगा है कि वे उनके खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों की वीजा प्रक्रिया का निपटारा करेंगे.

खान ने पीटीआई-भाषा को दिये विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह आईसीसी का मामला है. हमने अपनी चिंताओं पर चर्चा की है. एक ‘होस्ट एग्रीमेंट’ है, जो स्पष्ट रूप से कहता है कि मेजबान देश (इस मामले में भारत) को टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों के लिए वीजा और आवास उपलब्ध कराना होगा और पाकिस्तान उनमें से एक है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आईसीसी से खिलाड़ियों के वीजा पर आश्वासन मांगा है और आईसीसी इस मुद्दे पर अब बीसीसीबाई के संपर्क में है क्योंकि इसके लिए जरूरी निर्देश और पुष्टि उनकी सरकार से मिलेगी.’’ उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस तरह के काम के लिए एक समय सीमा तय करना जरूरी होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिसंबर-जनवरी तक की समयसीमा मांगी है, हमारा मानना है कि यह सही है. हम इस मामले में आईसीसी से प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे है कि क्या हमारे खिलाड़ी और अधिकारी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए वीजा प्राप्त करेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर वीजा नहीं मिलता है तो, किसी अन्य देश की तरह हम भी उम्मीद करेंगे कि आईसीसी इसके हल के लिए बीसीसीआई के माध्यम से भारत और भारत सरकार से संपर्क करेगा.’’

भारत में आयोजित होने वाले वैश्विक कार्यक्रमों में पाकिस्तान के एथलीटों की भागीदारी हमेशा विवादास्पद विषय रही है. पिछले साल, पाकिस्तानी निशानेबाजों को दिल्ली में एक विश्व कप के लिए वीजा नहीं मिल सका था जिससे बाद काफी विवाद हुआ था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अधिकारियों की तरह खान का भी मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में दोनों देश द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला के बारे में यथार्थवादी होना चाहिए . बीसीसीआई को घरेलू, पाकिस्तान और यहां तक कि तटस्थ स्थानों पर भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पहले भारत सरकार की अनुमति लेनी होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों देशों को अन्य देशों के खिलाफ काफी क्रिकेट खेलना है. यह हालांकि दोनों देशों के प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए दुख की बात है कि निकट भविष्य में भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलेंगे.’’

पीसीबी सीईओ ने कहा, ‘‘ अगर भारतीय सरकार का दृष्टिकोण और परिस्थितियां नहीं बदली तो अगले एफटीपी (2023-31) में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला की योजना नहीं होगी.’’

खान ने आईसीसी अध्यक्ष पद को लेकर हो रही गतिरोध पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि लोकप्रिय धारणा के विपरीत, वैश्विक मंच पर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच कोई मतभेद नहीं है. ऐसी धारणा है कि पीसीबी किसी भी ऐसे उम्मीदवार का विरोध करेगा जिसका समर्थन बीसीसीआई करेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मतदान के संबंध में बीसीआई और पीसीबी के बीच कोई विवाद है. यह हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनि के बीच का मुद्दा है. मुझे इस बारे में कोई जानकारी या सूचना नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget