एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान आया सामने, बोले- टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हूं

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का कहना है कि अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह एक बार फिर टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिये जाने जाते हैं. पिछले कुछ वक्त से उन्हें दोबारा ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सौंपी जाने की बात उठती रहती है. इस बार स्मिथ का कप्तानी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का कहना है कि अगर उन्हें मौका दिया जाता है तो वह एक बार फिर टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं. स्मिथ पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान थे लेकिन मार्च 2018 में कैप टाउन टेस्ट में सैंडपेपर गेड स्केंडल के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था.

स्मिथ ने न्यूज कॉर्प से कहा, "मैं इस बारे में काफी समय से सोच रहा हूं और मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं एक बार फिर कप्तानी करना चाहूंगा. चाहे यह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता हो या जो भी टीम के लिए बेस्ट हो, मैं इसमें अब दिलचस्पी रखता हूं."

उन्होंने कहा, "मैं इस चीज को हमेशा केपटाउन में जाकर सोचता हूं, भले ही कप्तानी कर पाऊं या नहीं लेकिन यह हमेशा मेरे साथ रहता है. मैं उस दौर से गुजरा हूं और पिछले कुछ वर्षो में मैंने काफी सीख ली है."

कैप टाउन स्कैंडल के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर 12 महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था और साथ ही कप्तान पद से भी हटाया था. वह हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम में वापस आ गए लेकिन उन्हें अभी तक कप्तानी नहीं मिली है.

स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रोफ्ट को भी निलंबित किया था. यह दोनों खिलाड़ी सैंडपेपर के द्वारा गेंद से छेड़छाड़ करते पाए गए थे. स्मिथ ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर यह सब नहीं होता तो मैं अच्छी जगह होता. मैंने हालांकि टिम पेन और आरोन फिंच का उसी तरह समर्थन किया है."

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पेन 36 वर्ष के हैं और सीमित ओवर के कप्तान फिंच 34 वर्ष के हैं. उम्र के कारण उनकी कप्तानी करने पर सवाल उठ रहे हैं. स्मिथ ने कहा, "मुझे हमेशा ऐसा नहीं लगा कि मैं कप्तानी दोबारा कर सकता हूं. ऐसा पिछले कुछ समय से दिमाग में आया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget