एक्सप्लोरर

SRH vs CSK: काम नहीं आई विलियमसन की शानदार पारी, चेन्नई ने हैदराबाद को 20 रनों से हराया

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सैम कर्रन ने बल्लेबाज़ी में 21 गेंदो में 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने तीन ओवर में 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

SRH vs CSK: आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया. चेन्नई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 147 रन ही बना सकी. हैदराबाद के लिए केन विलियमसन ने 39 गेंदो में 57 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत एक बार फिर बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज़ फाफ डू प्लेसिस खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. हालांकि, धोनी ने इस मैच में ऑलराउंडर सैम कर्रन को ओपनिंग भेजा और उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ.

कर्रन ने 21 गेंदो में तीन चौको और दो छक्कों की बदौलत 31 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि, पाचवें ओवर में 35 रनों के स्कोर पर कर्रन भी पवेलियन लौट गए. कर्रन को संदीप शर्मा ने बोल्ड आउट किया.

इसके बाद अंबाती रायडू और शेन वॉटसन ने चेन्नई की पारी को संभाला. रायडू ने 34 गेंदो में दो छक्को और तीन चौको की बदलौत 41 रन बनाए. वहीं वॉटसन ने 38 गेंदो में तीन छक्को और एक चौके के साथ 42 रनों की तूफानी पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की.

वॉटसन और रायडू के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी ने अंत में तेज़ी से रन बनाए और स्कोर 165 के पार पहुंचा दिया. धोनी ने जहां 13 गेंदो में दो चौके और एक छक्के के साथ 21 रनों की पारी खेली. वहीं जडेजा ने सिर्फ 10 गेंदो में नाबाद 25 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छ्कका निकला.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उसके सभी तेज़ गेंदबाज़ों ने कमाल की गेंदबाज़ी की. हालांकि, सबसे कामयाब संदीप शर्मा रहे. संदीप ने अपने कोटे के चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके. वहीं खलील अहमद और टी नटराजन को भी दो-दो सफलता मिलीं.

इसके बाद चेन्नई से मिले 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. चौथे ओवर में 23 रनों के स्कोर पर शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. वॉर्नर को सैम कर्रन ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद मनीष पांडे भी सस्ते में आउट हो गए. पांडे को 04 रनों के निजी स्कोर पर ब्रावो ने रन आउट किया.

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और केन विलियमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बेयरस्टो 23 रनों के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए. हालांकि, विलियमसन ने एक छोर से तेज़ी से रन बनाना जारी रखा.

विलियमसन ने सिर्फ 39 गेंदो में सात चौको की मदद से 57 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इसके अलावा अंत में राशिद खान ने आठ गेंदो में 14 रन बनाए, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत के करीब नहीं ला सके.

वहीं चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने सबसे शानदार गेंदबाज़ी की. उन्होंने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं सैम कर्रन, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर
हार्दिक पांड्या की वापसी पर बड़ी खबर, कर रहे जीतोड़ मेहनत; जानें कब लौटेंगे मैदान पर

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget