एक्सप्लोरर

केन विलियमसन ने बताया सीएसके के हाथों फाइनल मुकाबले में हार का कारण

शेन वाटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में नाबाद 117 रन की पारी खेलकर अकेले दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाया.

मुंबई: शेन वाटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में नाबाद 117 रन की पारी खेलकर अकेले दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरा इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाया. वाटसन के इस शानदार पारी के बाद विरोधी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के इस आलराउंडर की जमकर तारीफ की. वाटसन ने सीजन के अपने दूसरे शतक के दौरान 11 चौके और आठ छक्के जड़े जिससे सुपरकिंग्स की टीम ने 179 रन के लक्ष्य को कल रात 18.3 ओवर में हासिल कर लिया. विलियमसन ने हैदराबाद की आठ विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘हां, मुझे ऐसा लगता है, यह बेहतरीन पारी थी. कोई भी जो फाइनल में 100 रन से अधिक की पारी खेलता है तो बेशक यह शानदार प्रयास है, टीम के लिए बेहतरीन योगदान और उसे रोकना बेहद मुश्किल था. यही वजह रहा कि हम जीत से दूर रह गए.’’ हैदराबाद के कप्तान ने कहा, ‘‘और मैच के बड़े हिस्से में हमारा प्रदर्शन अच्छा था लेकिन जैसे कि मैंने वाटसन की पारी का जिक्र किया, यह अविश्वसनीय प्रयास था.’’ विलियमसन ने कहा कि उनकी टीम का बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 178 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी था. उन्होंने पांच ओवर में 20 रन पर एक विकेट गंवाने के बाद मुश्किल चरण से उबरने के लिए सीएसके को श्रेय दिया. उन्होंने कहा, ‘‘इस विकेट पर आधा मैच होने के बाद हमने सोचा कि हमने काफी प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया है. यह संभवत: वानखेड़े का सामान्य विकेट नहीं था. धीमी गेंद रुककर आ रही थी. इसलिए हमने सोचा था कि 180 रन काफी अच्छा लक्ष्य है और आपने हमारे शुरुआती ओवरों में देखा कि रन बनाना उतना आसान नहीं था.’’ विलियमसन ने कहा, ‘‘सीएसके जिस तरह खेला उसके लिए उन्हें श्रेय जाता है. उन्होंने अपना अनुभव दिखाया, मुश्किल समय से बाहर निकले और मैच हमारी पकड़ से दूर कर दिया. आपको अच्छे क्रिकेट की सराहना करनी होगी और यह सीएसके और उनकी बल्लेबाजी है. वे बेहतरीन थे और उन्होंने हमें मौके नहीं दिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget