एक्सप्लोरर

शमी का इल्ज़ाम, 'बेटी की पॉलिसी में हसीन ने की धांधली'

अपने घर के चक्रव्यूह में फंसे मोहम्मद शमी अब सबकुछ ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हैं. बीते दिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने अपनी ज़िंदगी के वो किस्से खोलकर सामने रख दिए.

नई दिल्ली: अपने घर के चक्रव्यूह में फंसे मोहम्मद शमी अब सबकुछ ठीक होने की उम्मीद छोड़ चुके हैं. बीते दिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में मोहम्मद शमी ने अपनी ज़िंदगी के वो किस्से खोलकर सामने रख दिए. जिन्हें वो शायद ही कभी सार्वजनिक मंच पर रखना चाहते थे. 6 मार्च को शमी की पत्नी हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद से मोहम्मद शमी मुश्किलों में हैं. लेकिन आज पहली बार उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में शादीशुदा ज़िंदगी से लेकर मोहम्मद भाई तक हर शख्स पर खुलकर अपनी बात रखी. बेटी के लिए पॉलिसी में हसीन ने की धांधली: शमी के हसीन पर लगाए इन गंभीर आरोपों में एक सबसे गंभीर मुद्दा है उनकी बेटी आयरा से जुड़ी पॉलिसी का. मोहम्मद शमी ने बताया की हसीन ने पहले भी उनके साथ धांधली की है. उन्होंने कहा कि एक बार वो टीम इंडिया के लिए विदेश में दौरे पर थे. तब हसीन ने बार-बार उन्हें फोन करके बेटी के लिए पॉलिसी लेने की बात कही. तब शमी ने पूछा कि वो कितने की पॉलिसी लेना चाहती है हसीन ने उन्हें 15 लाख कि पॉलिसी के बारे में बताया. इस पर शमी ने हसीन से कहा कि 'ठीक है मैं पैसा तुम्हे दे देता हूं तुम करवालो.' इसके बाद जब शमी ने घर आकर इस पॉलिसी के कागज़ देखे तो पाया कि उनकी बेटी आयरा के नाम पर 5 लाख और खुद हसीन ने अपने नाम पर 10 लाख पॉलिसी ले ली है. शमी और हसीन की ज़िंदगी की एक-एक बात अब खुलकर सबसे सामने आ गई है. खुद मोहम्मद शमी भी अब ये उम्मीद छोड़ चुके हैं कि अब ये रिश्ता बच पाए. उन्होंने बातचीत में कहा कि 'देखिए एकतरफा कुछ नहीं होता है, दोनों साइड से अगर एक परसेंट भी उम्मीद होती है तो कदम आगे लिए जाते हैं लेकिन जब रास्ते ब्लॉक होते हैं, सामने से बंद होते हैं जब कोई चीज तो आप सामने सिर नहीं मार सकते उसमें.' ये पूरा विवाद 6 मार्च को हसीन जहां से शुरू हुआ था. जब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर शमी की कुछ लड़कियों के साथ तस्वीरें साझाकर उन पर एक्स्ट्रा मैरिटियल अफेयर का आरोप लगाया था. इसके बाद हसीन ने शमी और उनके परिवारवालों के खिलाफ कई संगीन धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज भी करवाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
ईशान किशन प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं? आज भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने किया टीम इंडिया में बदलाव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget