एक्सप्लोरर

RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से दी मात

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज़ रिद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया.

RCB vs SRH: आईपीएल 2020 के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. इस सीज़न में हैदराबाद की यह छठी जीत है और अब वो प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे. इसके जवाब में हैदराबाद ने 14.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही. तीसरे ही ओवर में 13 रनों के स्कोर पर देवदत्त पडिकल 8 गेंदो में 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें संदीप शर्मा ने बोल्ड किया. इसके बाद पांचवें ओवर में 28 रनों के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली भी 07 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें भी संदीप शर्मा ने ही आउट किया.

28 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद जोश फिलिप और एबी डिविलियर्स ने तीसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की. लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में डिविलियर्स शाहबाज नदीम की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 24 गेंदो में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए. डिविलियर्स के आउट होने के बाद फिलिप भी पवेलियन लौट गए. उन्होंने 31 गेंदो में 32 रनों की पारी खेली.

इन दोनों के आउट होने के बाद आरसीबी उबर नहीं सकी और उसने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. इस दौरान क्रिस मॉरिस 03 और इसुरु उडाना 00 पवेलियन लौटे. हालांकि, गुरकीरत सिंह मान 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. लेकिन उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की. गुरकीरत ने 62.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके. इसके अलावा जेसन होल्डर ने अपने कोटे के चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए. वहीं टी नटराजन ने चार ओवर में सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

इसके बाद बैंगलोर से मिले 121 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में कप्तान डेविड वॉर्नर 8 रन बनाकर वाशिंग्टन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद मनीष पांडे और रिद्धिमान साहा ने दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की. पांडे 19 गेंदो में 26 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का जड़ा.

वहीं साहा ने 32 गेंदो में 39 रनों की पारी खेली. उन्होंने चार चौके और एक छक्का जड़ा. इन दोनों के आउट होने के बाद केन विलियमसन 08 और अभिषेक शर्मा 08 सस्ते में पवेलियन लौट गए. लेकिन अंत में जेसन होल्डर ने 10 गेंदो में नाबाद 26 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. होल्डर ने 260.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
जिसके नाम का दुनिया उड़ाती थी मजाक, उसी झंडू ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget