एक्सप्लोरर

रबाडा ने बायो बबल की तुलना 'लग्जरी जेल' से की, लेकिन इस मामले में खुद को बताया लकी

रबाडा उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं जिन्हें बायो बबल में रहना रास नहीं आ रहा है. विराट कोहली भी बायो बबल की परेशानी के बारे में बात कर चुके हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के बाद से ही बायो बबल को लेकर नई बहस छिड़ गई है. स्टार्क, वार्नर और विराट कोहली के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बायो बबल में आने वाली मुश्किलों को लेकर चुप्पी तोड़ी है. रबाडा ने तो बायो बबल की तुलना सभी सुविधाओं वाली जेल से की.

रबाडा हालांकि कुछ नहीं होने की बजाए बायो बबल को ही बेहतर मानते हैं. रबाडा का कहना है कि बायो बबल में खेलना मुश्किल है, पर वह भाग्यशाली हैं क्योंकि करोड़ों लोग महामारी के दौरान अपने रोजगार गंवा चुके हैं.

आईपीएल के 13वें सीजन में रबाडा ने सबसे ज्यादा 30 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की. आईपीएल के लिए रबाडा को करीब तीन महीने तक बायो बबल में रहना पड़ा. आईपीएल खत्म होने के बाद इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली सीरीज की वजह से रबाडा को दोबारा से बायो बबल में एंट्री करनी पड़ी है.

रबाडा ने कहा, ''यह काफी मुश्किल हो सकता है. आप बातचीत नहीं कर सकते. आप अपनी ही आजादी में खो जाते हो. यह लगभग सुविधाओं वाली लग्जरी जेल की तरह है. लेकिन हमें खुद को याद दिलाना होता है कि हम भाग्यशाली हैं.''

रबाडा ने उन लोगों के बारे में भी बात की है जिनके सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है. उन्होंने कहा, ''लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है, लोग इस समय जूझ रहे हैं इसलिये हमें कुछ पैसा बनाने के लिये दिये गये मौके और जो हम करते हैं, वो करने के प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए.''

बता दें कि इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 27 नवंबर से तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे.

RCB के स्टार खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को बताया विराट कोहली से बेहतर कप्तान, गंभीर ने की यह मांग

मोहम्मद सिराज अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए खेलेंगे, बयां किया अपना सारा दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget