एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: सबसे कामयाब रेडर्स में रहे हैं तमिल तलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर, जानिए उनके बारे में

Pro Kabaddi League 2019: तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर का कबड्डी में करियर शानदार रहा है. वह साल 2016 में विश्वकप जीत के हीरो रहे थे. उन्होंने प्रो कबड्डी लीग के पिछले छह सीजन में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है.

Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग में तमिल तलाइवाज की कमान संभाल रहे अजय ठाकुर भारतीय कबड्डी खिलाडी है. अजय का जन्म 1 मई 1986 को नालागढ़, हिमाचल प्रदेश में हुआ था. अजय ने अपना ग्रेजुएशन शिमला यूनिवर्सिटी से पूरा किया. अजय ठाकुर एक पेशेवर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और भारत की राष्ट्रीय कबड्डी टीम के वर्तमान कप्तान हैं. वह 2016 कबड्डी विश्व कप फाइनल के स्टार खिलाड़ी थे. टीम के शानदार प्रयास और उनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारत ने 2016 कबड्डी विश्व कप जीता था. वह 2014 में इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम में भी एक प्रमुख खिलाड़ी थे. ठाकुर को कबड्डी में 14 साल का पेशेवर अनुभव है.

प्रो कबड्डी लीग में प्रदर्शन

प्रो कबड्डी लीग में अजय ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किय़ा है. सीजन एक और दो में अजय बेंगलुरू की टीम का हिस्सा थे. पहले सीजन में उन्होंने 15 मैच खेलें और 122 रेड प्वाइंट्स हासिल किए. वहीं सीजन दो में उन्होंने 79 रेड प्वाइंट्स हासिल किए.

इसके बाद अगले दो सीजन यानि तीसरे और चौथे सीजन में वह पुनेरी पलटन का हिस्सा थे. तीसरे सीजन में अजय ने कुल 14 मैच खेले 52 रेड प्वाइंट्स हासिल किए तो वहीं चौथे सीजन में उनको फिर 63 सफल रेड प्वाइंट्स मिले. इसके बाद पिछले दो सीजन में वह तमिल तलाइवाज का साथ दे रहे हैं. पांचवां और छठा सीजन अजय के लिए बेहतरीन रहा है. उन्होंने पांचवें सीजन में 213 और छठे सीजन में 203 रेड प्वाइंट्स हासिल किए थे.

प्रो कबड्डी लीग में रिकॉर्ड

वह अब तक के प्रो कबड्डी लीग में टॉप पांच रेड स्कोरर में रहे हैं. वह प्रो कबड्डी में अभी तक 732 रेड प्वाइंट्स हांसिल कर चुके हैं.

कबड्डी विश्व कप 2016 में रहा शानदार प्रदर्शन

कबड्डी विश्वकप 2016 में सबसे ज्यादा रेडर अंक के साथ वह नंबर 1 रेडर रहे थे. अजय 68 अंकों के साथ ओवरऑल उच्चतम स्कोरर थे. फ़ाइनल में ईरान से खेलते हुए भारत काफ़ी खराब स्थिति में था. इस स्थिति में अजय भारत को बढ़त दिलाने के लिए 4 प्वाइंट्स हासिल किए थे. अजय ठाकुर को उनके योगदान के लिए 11 मार्च 2019 को दिल्ली में सम्मान समारोह में राष्ट्रपति के हाथों से पद्मश्री सम्मान हासिल हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच की इंस्टा स्टोरी वायरल, विराट कोहली को बताया ग्लोबल स्टार; जानें क्या लिखा
टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच की इंस्टा स्टोरी वायरल, विराट कोहली को बताया ग्लोबल स्टार
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget