एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2018: पटना पाइरेट्स से भिड़ेगी तमिल थलाइवाज, जानिए कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच

Pro Kabaddi League 2018: प्रो कबड्डी सीजन 6 की शुरुआत शाम 7:30 होगी. पहले उद्धाटन समारोह होगा. उसके बाद पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच होगा.

नई दिल्ली: वीवो Pro Kabaddi League 2018 का आगाज आज से हो रहा है. एक बार फिर करीब 3 महीने तक रोमांच के लिए तैयार हो जाइए. जिस ट्रॉफी के लिए 12 टीमों के बीच संघर्ष होगा उसे बीते शुक्रवार को चेन्नई में लॉन्च किया गया. आज होने वाले उद्दघाटन समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहेंगे. उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड स्टार श्रुति हसन और टॉलीवुड स्टार विजय सेतुपति के परफॉर्म करने बी खबरें हैं. प्रो कबड्डी के पिछले 5 सीजन में से 3 में पटना पाइरेट्स ने खिताब जीता है. इस बार भी वह लीग की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है.

प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन के लिए इसी साल मई महीने में निलामी हुई थी. सभी टीमों ने कुल मिलाकर 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया बाकी खिलाड़ियों की एक बार फिर बोली लगी. यानी इस सीजन में लगभग हर टीम खिलाड़ियों को बदल कर उतर रही.

कब शुरू होगा मैच शाम 7:30 प्रो कबड्डी सीजन 6 की शुरुआत होगी. पहले उद्धाटन समारोह होगा. उसके बाद पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच होगा.

कहां होगा पहला मैच

तमिल थलाइवाज के होम ग्राउंड जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आज का पहला मैच खेला जाएगा.

कौन होंगे मुख्य खिलाड़ी

पटना पाइरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल और तमिल थलाइवाज के कप्तान अजय ठाकुर पर इस मैच में सबकी नजरें होंगी.

Pro Kabaddi League 2018: 12 टीम, 138 मैच और 1 विजेता, आज से शुरू होगा कबड्डी का महासंग्राम

कौन-कौन रहा चैम्पियन

प्रो कबड्डी लीग के पिछले 5 सीजन में अब तक केवल तीन ही टीम खिताब जीत पाई है. 2014 में जयपुर पिंक पैंथर्स और 2015 में यू मुंबा ने खिताब जीता था. उसके बाद जनवरी 2016 और जून 2016 और 2017 में लगातार पटना पाइरेट्स ने 3 बार खिताब जीता.

हरियाणा के मोनू गोयत इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी

इस बार ऑक्सन में हरियाणा के मोनू गोयत सबसे महंगे खिलाड़ी बने है. उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस बार भारत के 5 खिलाड़ी 1 करोड़ से ज्यादा की राशि में बिके हैं. इस सीजन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी तेलुगू टाइटंस के राहुल चौधरी हैं. राहुल को तेलुगू टाइटंस ने 1.29 करोड़ रुपये में खरीदा है. वह टॉप रेडल रेडर की सूची में पहले स्थान पर हैं. उनके 710 रेड प्वाइंट्स हैं. वह तेलुगू टाइटंस के कप्तान हैं.

Pro Kabaddi League 2018: सीजन 5 के खराब प्रदर्शन को भुलाकर खिताब जीतने उतरेगी तमिल थलाइवाज

इस बार इन रेडर्स पर होगी सबकी नजरें 1-प्रदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स) 2-मोनू गोयत (हरियामा स्टीलर्स) 3-अजय ठाकुर (तमिल शलाइवाज) 4-रोहित कुमार (बंगलुरु बुल्स) 5-राहुल चौधरी (तेलगु टाइटंस)

Pro Kabaddi League 2018: पिछले 5 सीजन में ये टीमें रहीं विजेता, जानें...इस बार कौन जीतेगा खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget