एक्सप्लोरर
INDvsENG: जीत के लिए पिच की पूजा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 16 Nov 2016 08:17 PM (IST)
1/9

ओपनर केएल राहुल ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया. वहीं गौतम गंभीर राहुल के बाद नेट्स में बल्लेबाजी करने आए.
2/9

एक और रूट को घेरने की तैयारी चल रही थी तो दूसरी ओर इस मैदान पर पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड की गिल्लियां बिखेरने वाले अमित मिश्रा भी गुगली को तराशने में लगे थे जबकि कप्तान विराट अपने प्लेइंग इलेवन ढूंढ रहे थे.
3/9

विराट के बॉडी लेंग्वेज से लग रहा है कि वो जाडेजा को आगे गेंद करने की बात कह रहे हैं ताकि इंग्लैंड के बल्लेबाज फ्रंट फुट पर खेलें. मुमकिन है कि ये तैयारी जो रूट के लिए हो क्योंकि रूट को बाएं हाथ के गेंदबाज थोड़ा परेशान करते हैं.
4/9

दूसरी तरफ नेट्स पर विराट कोहली और 'सर' रवींद्र जाडेजा कुछ प्लान बनाते दिखे. विराट बार-बार जाडेजा को एक अलग लाइन-लेंथ पर गेंद डालने की सलाह दे रहे थे.
5/9

कुंबले के अलावा यहां कोई और भारतीय खिलाड़ी नजर नहीं आया. कप्तान विराट कोहली भी पूजा के दौरान नहीं दिखे लेकिन उन्हें जीत के इस टोटके की पूरी जानकारी थी.
6/9

मानो कुंबले कह रहे हों कि भगवान इस बार किस्मत का साथ टीम इंडिया को ही मिले.
7/9

कुंबले पहले पिच की जांच पड़ताल करते नजर आएं. फिर वो आगे बढ़े. अपने जूते उतार कर अलग रखा और फिर पंडित जी ने उनको तिलक लगाया.
8/9

लेकिन कैमरे का ध्यान पिच से ज्यादा पिच के पास चल रहे पूजा पाठ ने खींचा. पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं और उनके साथ बैठे हैं आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य. टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले भी इस पूजा में शामिल हो गए.
9/9

वाइजेग में विराट जीत के लिए इंसान से लेकर भगवान तक, सभी लगे हैं. ये वही पिच है जिसमें दूसरा टेस्ट खेला जाएगा.
Published at : 16 Nov 2016 08:17 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा
स्पोर्ट्स
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
स्पोर्ट्स
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
स्पोर्ट्स
0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान





















