एक्सप्लोरर

BCCI के खिलाफ मुआवजा मामले को आईसीसी में उठाएगा पीसीबी!

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजा दावा से जुड़ा मामला अंतरराष्ट्रीय क््िरकेट परिषद की विवाद निवारण समिति के पास ले जाने का फैसला किया है. पीसीबी के आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि बोर्ड अध्यक्ष शहरयार खान, कार्यकारी समिति के चेयरमैन नजम सेठी और मुख्य संचालन अधिकारी सुभान अहमद ने पिछले महीने बर्मिघम और लंदन में बीसीसीआई प्रतिनिधियों के साथ तीन अलग अलग बैठकें की. उन्होंने कहा, ''इनमें से दो बैठकों में आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन भी उपस्थित थे जबकि तीसरी बैठक आईसीसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक से इतर हुई और उसमें आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर भी थे. इन तीनों बैठकों में बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा कि वे सरकार से मंजूरी लिये बिना पाकिस्तान से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेल सकते हैं. सूत्र ने कहा, ''उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक स्थिति के कारण सरकार पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला को मंजूरी नहीं दे रही है और इसलिए पीसीबी को मुआवजा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता.'' उन्होंने कहा कि पीसीबी चेयरमैन ने कहा कि बीसीसीआई को 2014 में करार पर हस्ताक्षर करने से पहले यह सोचना चाहिए था. सूत्र ने कहा, ''बीसीसीआई ने करार में छह श्रृंखलाएं खेलने का वादा किया था लेकिन अब तक एक भी श्रृंखला नहीं खेली. पीसीबी चेयरमैन ने यह भी साफ किया पीसीबी द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलने के लिये बीसीसीआई से लगभग 447 करोड़ रूपये का मुआवजा चाहता है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget