एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat CAS Hearing: विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं? आज रात इतने बजे आएगा फैसला

Vinesh Phogat CAS Hearing: आज रात विनेश फोगाट मामले पर फैसला आएगा. इसका मतलब है कि आज रात साफ हो जाएगा कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं.

Vinesh Phogat CAS Hearing: 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को 50 किग्रा भारवर्ग में कुश्ती के फाइनल से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. विनेश का गोल्ड मेडल जीतना पक्का माना जा रहा था, लेकिन फाइनल वाले दिन उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद विनेश ने CAS से अपील की थी कि उन्हें सिल्वर मेडल दिया जाए. आज रात इस पर फैसला आना है. 

बता दें कि विनेश फोगाट का केस भारत के सबसे बड़ी वकील हरीश साल्वे लड़ रहे हैं.  खेल पंचाट न्यायालय (Court of Arbitration for Sport) यानी CAS पहलवान विनेश फोगाट की ओलंपिक अयोग्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर आज भारतीय समय के अनुसार, रात 9:30 बजे फैसला सुनाएगी. अब खेल पंचाट न्यायालय आज फैसला सुनाएगा कि विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं. 

जानें विनेश फोगाट के पक्ष में क्या कहा गया?

रिपोर्ट के मुताबिक, सुनवाई में विनेश फोगाट की तरफ से कई मुद्दे उठाए गए. सुनाई के दौरान दलील दी गई कि यह एकदम स्पष्ट है कि विनेश फोगाट ने कोई धोखाधड़ी नहीं की है, इसलिए उन्हें सिल्वर मेडल दिया जाना चाहिए. दूसरा पक्ष यह रखा गया है कि विनेश फोगाट का वजन बढ़ना शरीर की प्राकृतिक रिकवरी प्रक्रिया थी, जिसमें वह कुछ नहीं कर सकती थीं.

इसके अलावा यह दावा हुआ है कि एक एथलीट को उसके शरीर की देखभाल करने का अधिकार है. वहीं चौथी और आखिरी दलील यह रखी गई है कि पहले दिन विनेश का वजन तय मानकों से कम था. इस बीच पौष्टिक चीजों का सेवन करना उनका मौलिक अधिकार है.

करीब 1 घंटे तक चली बहस

रिपोर्ट अनुसार मामले की सुनवाई में करीब एक घंटे तक बहस चली. अब आज इस पर फैसला आएगा. सूत्रों की मानें तो विनेश फोगाट और यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW), दोनों पक्षों के बीच बहस करीब एक घंटे तक चली. इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक, विनेश फोगाट द्वारा मामला CAS में ले जाए जाने के विरोध में दिखे. उन्होंने कहा कि यह सब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों के तहत ही हो रहा है. ऐसे में उन्हें 2 सिल्वर मेडलिस्ट्स घोषित किए जाने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget