एक्सप्लोरर

ओलंपिक से लौटने पर भारतीय टीम के सदस्यों को बिना कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के मिले एंट्री, IOA का सरकार से अनुरोध

Tokyo Olympics 2020: आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने खेल सचिव को चिट्ठी लिखकर ये रिक्वेस्ट की है. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों को स्पर्धा पूरी होने के 48 घंटे के भीतर टोक्यो छोड़ना अनिवार्य है.

Tokyo Olympics 2020: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने केंद्र सरकार से टोक्यो ओलंपिक से वापस लौटने पर भारतीय दल के खिलाड़ियों और अधिकारियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाए बिना प्रवेश की अनुमति देने का अनुरोध किया है. बत्रा का कहना है कि भारतीय दल ओलंपिक के दौरान खेल गांव में पहले ही काफी कड़ी जांच प्रक्रिया और नियमों का पालन कर रही है. 

नरिंदर बत्रा ने खेल सचिव रवि मित्तल को लिखे पत्र में कहा कि ओलंपिक दल का टीकाकरण हो चुका है और टोक्यो में नियमित तौर पर कोरोना टेस्ट हो रहे थे तो उन्हें स्वदेश लौटने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने से छूट दी जाए. बत्रा ने पत्र में कहा, "विदेश से आने पर भारत में प्रवेश से पहले वैध आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखाना जरूरी है. जापान से आने वाले लोगों पर भी यह लागू होता है. मैं अनुरोध करता हूं कि टोक्यो से लौट रहे खिलाड़ियों, अधिकारियों, आईओए प्रतिनिधियों, एनएसएफ अधिकारियों और मीडिया को इससे छूट दी जाए."

खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धा पूरी होने के 48 घंटे के भीतर छोड़ना है टोक्यो 

टोक्यो ओलंपिक में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी खिलाड़ियों का रोज एंटीजेन टेस्ट होता था और पॉजिटिव आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट होता था. साथ ही खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धा पूरी होने के 48 घंटे के भीतर ही टोक्यो छोड़ना भी अनिवार्य है. बत्रा ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे जापानी सरकार से भारतीय दल को कोरोना जांच के बिना रवानगी की अनुमति देने के लिए कहे.

रजत पदक विजेता मीराबाई चानू समेत वेटलिफ़्टिंग टीम सोमवार को टोक्यो से भारत के लिए वापसी करेगी. बत्रा ने बताया कि जापान से एयर इंडिया, विस्तारा, ऑल निप्पोन एयरलाइंस और जापान एयरलाइंस की उड़ानें आएंगी. उन्होंने इन एयरलाइंस से भी भारतीय दल को बिना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें 

Tokyo Olympics 2020: टेनिस में भी भारत के हाथ लगी निराशा, सानिया और अंकिता की जोड़ी पहले दौर में हुई बाहर

Tokyo Olympics: जीत के बाद सिंधु ने कहा-अपनी आक्रामकता और तकनीक पर कर रही हूं काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget