एक्सप्लोरर

Tokyo Olympics: जीत के बाद सिंधु ने कहा-अपनी आक्रामकता और तकनीक पर कर रही हूं काम

Tokyo Olympics: पीवी सिंधू ने आज टोक्यो ओलंपिक के महिला सिंगल्स के अपने पहले मैच में इजराइल की केसेनिया पोलिकारपोवा को मात दी है. मैच के बाद सिंधु ने कहा कि, टोक्यो ओलंपिक में आना पूरी तरह से अलग है.

Tokyo Olympics: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने आज टोक्यो ओलंपिक के महिला सिंगल्स मुकाबलों में जीत से शुरुआत की. सिंधु ने इस एकतरफा मुकाबले में इजराइल की केसेनिया पोलिकारपोवा को महज 28 मिनट में ही 21-7, 21-10 से मात दी. अपनी इस जीत के बाद सिंधु ने कहा कि वो पिछले पांच साल से अपनी आक्रामकता और तकनीक पर काम कर रही थी. 

मैच के बाद सिंधु ने कहा, "मानसिक, शारीरिक और अनुभव के लिहाज से काफी कुछ बदल गया है. यहां टोक्यो ओलंपिक में आना पूरी तरह से अलग है. रियो में 2016 में खेले गए पिछले ओलंपिक के दौरान किसी तरह की अपेक्षाएं नहीं थी." साथ ही उन्होंने कहा, "मैं जानती हूं कि इन वर्षों में मैंने कड़ी मेहनत की है और मुझे लगता है कि अब उसे दिखाने का समय आ गया है. मैं अपनी आक्रामकता और तकनीक पर काम कर रही हूं और आपको इन खेलों के दौरान निश्चित तौर पर अलग तरह की सिंधू देखने को मिलेगी."

सिंधु ने टोक्यो को बताया नई शुरुआत 

ओलंपिक में छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने कहा, "रियो में वो पदक जीतना शानदार था. टोक्यो एक नयी शुरुआत है. हर दिन के लिये तैयार रहना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप उम्मीद नहीं कर सकते कि आप फिर से पदक विजेता बनेंगे. यहां मुकाबला आसान नहीं होगा. हर एक खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा और कोई भी आपको आसानी से नहीं जीतने देगा."

बता दें कि, पांच साल पहले तक सिंधू को पदक का दावेदार नहीं माना जाता था लेकिन उन्होंने रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके रजत पदक जीता था. अब टोक्यो में इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को भारत की तरफ से स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा है. कोच पुलेला गोपीचंद थे जिन्होंने रियो खेलों से पहले उन्हें आक्रामक खिलाड़ी के रूप में तैयार किया.

यह भी पढ़ें 

Tokyo Olympics 2020: मीराबाई चानू ने देशवासियों को दिया कामयाबी का श्रेय, वीडियो जारी कर कहा शुक्रिया

Tokyo Olympics: भारत की नौकायन टीम का शानदार प्रदर्शन, लाइटवेट डबलस्कल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
"मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास
Height Increase Exercises: रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
रुटीन में शामिल कर लें ये 5 एक्सरसाइज, 60 दिन में इतनी बढ़ जाएगी हाइट
Embed widget