एक्सप्लोरर

Tokyo Olympic 2020: रोजर फेडरर टोक्यो ओलंपिक से पीछे हटे, नोवाक जोवोकिच का खेलना भी तय नहीं

Tokyo Olympic 2020: रोजर फेडरर घुटने की चोट से परेशान चल रहे हैं. फेडरर ने ओलंपिक खेलों से अपना नाम वापस लिया है. जोकोविच भी टोक्यो ओलंपिक में खेलना तय नहीं है.

Tokyo Olympic 2020: दुनिया के पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलने का फैसला किया है. 20 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुके रोजर फेडरर घुटने की चोट से परेशान हैं और इसी वजह से वह ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे. रोजर फेडरर इससे पहले घुटने की चोट के कारण ही 2016 के रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लेने से चूक गए थे. दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का भी ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेना तय नहीं है.

रोजर फेडरर ने बयान जारी कर ओलंपिक खेलों से पीछे हटने की जानकारी दी. रोजर फेडरर ने कहा, ''विंबलडन टूर्नामेंट के दौरान मेरे घुटने में एक झटका लगा और मैंने स्वीकार कर लिया है कि मुझे टोक्यो ओलंपिक खेलों से हट जाना चाहिए.''

फेडरर ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं लेने की वजह से बेहद निराश हैं. पूर्व नंबर वन खिलाड़ी ने कहा, ''मैं बहुत निराश हूं, क्योंकि जब भी मैंने स्विट्जरलैंड का प्रतिनिधित्व किया है, यह मेरे करियर का एक सम्मान और मुख्य आकर्षण रहा है. मैंने इस गर्मी के अंत में दौरे पर लौटने की उम्मीद में पहले ही क्वारंटीन शुरू कर दिया है. मैं पूरी स्विस टीम को शुभकामनाएं देता हूं.''

जोकोविच भी हट सकते हैं पीछे

फेडरर रविवार को समाप्त हुए विंबलडन 2021 के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे. 39 साल के फेडरर ने 2008 ओलंपिक खेलों के डबल्स इवेंट में स्टेन वावरिंका के साथ गोल्ड मेडल जीता था. लेकिन सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे. 2012 के लंदन ओलंपिक में वह फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे के हाथों सीधे सेटों में हारकर सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे थे.

दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के भी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने पर सवालिया निशान है. नोवाक जोकोविच ने पिछले दो महीने में दो बड़े ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल तय का सफर तय किया है. जोकोविच का कहना है कि उनकी ओर से जल्द ही ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने पर स्थिति साफ की जाएगी.

बीसीसीआई ने यशपाल शर्मा को श्रद्धांजलि दी, कहा- योगदान को हमेशा रखा जाएगा याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget