एक्सप्लोरर

Paris Paralympics 2024: सातवें दिन भारत के लिए हुई मेडल की बरसात, नरेंद्र मोदी ने दी बधाई; जानें क्या बोले पीएम

PM Modi: पीएम मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के 7वें दिन मेडल जीतने वाले सभी पैरा एथलीट्स के बधाई दी. तो आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने किसके लिए क्या कहा.

PM Modi Congratulates Para Athlete: भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक में सातवां दिन अच्छा गुजरा. सातवें दिन भारत के खाते में कुल 4 मेडल आए, जिसमें 2 गोल्ड और 2 सिल्वर शामिल रहे. इन चार मेडल के साथ भारत के खाते में कुल 24 मेडल शामिल हो गए. मेंस क्लब थ्रो एफ51 में भारतीय एथलीट्स धर्मबीर और प्रणव सूरमा ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर जीता. इसके अलावा आर्चरी के मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह ने गोल्ड और मेंस शॉटपुट एफ46 सचिन सरजेराव खिलारी ने सिल्वर पर कब्जा किया. सभी पैरा एथलीट्स को पीएम मोदी (Narendra Modi) ने बधाई दी. 

सातवें दिन भारत को पहला मेडल सचिन सरजेराव खिलारी ने दिलाया, जिन्होंने मेंस शॉटपुट एफ46 के इवेंट में सिल्वर जीता. सचिन सरजेराव खिलारी के लिए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "पैरालिंपिक 2024 में उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए सचिन खिलारी को बधाई! ताकत और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन में, उन्होंने मेंस शॉटपुट F46 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. भारत को उन पर गर्व है."

फिर भारत को दिन का दूसरा मेडल हरविंदर सिंह ने दिलाया, जो गोल्ड था. आर्चरी के मेंस रिकर्व में गोल्ड जीतने वाले हरविंदर सिंह के लिए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "पैरा आर्चरी में बहुत खास गोल्ड! पैरालिंपिक 2024 में मेंस इंडिविजुअल रिकर्व ओपन में गोल्ड मेडल के लिए हरविंदर सिंह को बधाई! उनकी सटीकता, फोकस और अटूट भावना शानदार है. उनकी इस उपलब्धि से भारत बेहद खुश है."

फिर पीएम मोदी ने मेंस क्लब थ्रो एफ51 के इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले धर्मबीर के बारे में एक्स पर लिखा, "असाधारण धर्मबीर ने पैरालिंपिक 2024 में मेंस क्लब थ्रो F51 इवेंट में भारत का पहला पैरालंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रचा! यह अविश्वसनीय उपलब्धि उनकी अजेय भावना के कारण है. भारत इस उपलब्धि से बेहद खुश है."

फिर इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रणव सूरमा के बारे में पीएम मोदी ने लिखा, "पैरालिंपिक 2024 में मेंस क्लब थ्रो F51 में सिल्वर जीतने के लिए प्रणव सूरमा को बधाई! उनकी सफलता अनगिनत युवाओं को मोटीवेट करेगी. उनकी दृढ़ता सराहनीय है."

 

ये भी पढ़ें...

05 SEP Paris Paralympics 2024: आठवें दिन भारत की झोली में आ सकते हैं 8 मेडल, जानें किन खेलों से है उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget