एक्सप्लोरर

29 July Paris Olympics 2024: आज भारत को मिल सकते हैं 3 'गोल्ड', जानें कैसा होगा पूरे दिन का शेड्यूल

India At Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंंपिक में भारत को आज यानी 29 जुलाई को कुल 3 मेडल मिल सकते हैं. दो मेडल शूटिंग और एक तीरंदाजी में आ सकता है.

29 July Schedule India At Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल बीत रविवार (28 जुलाई) को मिला. महिला शूटर मनु भाकर ने भारत के झोली में पहला मेडल डाला, जो ब्रॉन्ज रहा. अब आज यानी 29 जुलाई, सोमवार को भारत के खाते में एक या दो नहीं, बल्कि तीन गोल्ड आ सकते हैं. इसमें दो मेडल व्यक्तिगत खिलाड़ियों और एक टीम के ज़रिए आ सकता है. व्यक्तिगत दो मेडल शूटिंग में आ सकते हैं. बाकी तीरंदाजी में एक मेडल आने की उम्मीद है. 

शूटिंग में रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता मेडल टैली में इज़ाफा करने की कोशिश करेंगे. बीते रविवार को रमिता महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन राउंड में पांचवें नंबर पर रही थीं. वहीं पुरुष 10 मीटर एयर रायफल क्वालीफिकेशन राउंड में अर्जुन बाबूता सातवें नंबर पर रहे. क्वालीफिकेशन राउंड के कुल 8 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह पक्की की है. रमिता जिंदल दोपहर 1 बजे और अर्जुन बाबूता दोपहर 3:30 बजे एक्शन में दिखाई देंगे. 

इसके अलावा धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव वाली तीरंदाजी टीम से भी मेडल की उम्मीद है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज भारत की झोली में कितने मेडल आते हैं. शूटिंग और तीरंदाजी के अलावा भारतीय एथलीट्स कई और खेलों में अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे. 

पेरिस ओलंपिक में भारत का 29 जुलाई का शेड्यूल

बैडमिंटन

मेंस डबल्स ग्रुप सी - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी बनाम मार्क लैम्सफस/मार्विन सीडेल - दोपहर 12:00 बजे

वुमेंस डबल्स ग्रुप सी - तनीषा क्रास्टो/अश्विनी पोनप्पा बनाम नामी मात्सुयामा/चिहारू शिदा - दोपहर 12:50 बजे

मेंस सिंगल ग्रुप एल - लक्ष्य सेन बनाम जूलियन कैरागी - शाम 5:30 बजे

टेबल टेनिस

वुमेंस सिंगल राउंड ऑफ 32 - मनिका बत्रा बनाम पृथिका पावाडे- दोपहर 12:30 बजे

हॉकी

मेंस पूल बी - भारत बनाम अर्जेंटीना - शाम 4:15 बजे. 

आर्चरी

मेंस टीम क्वार्टरफाइनल - धीरज बोम्मदेवरा, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव - शाम 6:31 बजे

मेंस टीम सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव - 7:17 से आगे.

मेंस टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच - (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव - रात 8:18 बजे

मेंस टीम गोल्ड मेडल मैच - (क्वालिफिकेशन के आधार पर) - धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव - रात 8:41 बजे

शूटिंग 

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम - सरबजोत सिंह/मनु भाकर और अर्जुन चीमा/रिदम सांगवान - दोपहर 12:45 बजे

मेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन - पृथ्वीराज टोंडिमन - दोपहर 1:00 बजे

वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल - रमिता जिंदल - दोपहर 1:00 बजे

मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल - अर्जुन बाबूता - दोपहर 3:30 बजे. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SL: सूर्या-यशस्वी ने दिखाया दम, भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से हराया, सीरीज में अजेय बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget