एक्सप्लोरर

IND vs SL: सूर्या-यशस्वी ने दिखाया दम, भारत ने श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से हराया, सीरीज में अजेय बढ़त

IND vs SL 2nd T20: भारत के सामने डकवर्थ लुईश नियम के तहत 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य था. भारतीय टीम ने 6.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

IND vs SL Match Report: भारत ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को हरा दिया है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. भारत के सामने डकवर्थ लुईश नियम के तहत 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य था. भारतीय टीम ने 6.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज जीत ली है. 

भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों पर 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जयसवाल ने 15 गेंदों पर 30 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए महीशा पथिराना, वानेंदू हसारंगा और मथीशा तीक्ष्णा ने 1-1 विकेट झटके.

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह टीम इंडिया के पास 162 रनों का लक्ष्य था, लेकिन बारिश के कारण लक्ष्य को संशोधित किया गया. इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 8 ओवर में 78 रनों का लक्ष्य मिला.

जब बारिश के बाद खेल शुरू हुआ तो भारत को 8 ओवर में 78 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. यशस्वी जयसवाल और सूर्यकुमार यादव ने आसानी से रन बनाए. भारतीय टीम को दूसरा झटका 51 रनों के स्कोर पर लगा, जब सूर्यकुमार यादव मशीथा पथिराना की गेंद पर पवैलियन लौटे, लेकिन तब तक टीम इंडिया की जीत तकरीबन सुनिश्चित हो चुकी थी.

इसके बाद भारतीय टीम को तीसरा झटका यशस्वी जयसवाल के रूप में लगा. यशस्वी जयसवाल 15 गेंदों पर 30 रन बनाकर वानेंदू हसारंगा की गेंद पर आउट हुए. जब यशस्वी जयसवाल आउट हुए तो उस वक्त भारतीय टीम का स्कोर 65 रन था, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को जीत के लिए महज 13 रनों की दरकार थी. फिर हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों पर 22 रन बनाकर गेम को फिनिश किया.

ये भी पढ़ें-

Paris Olympics 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, पेरिस ओलंपिक में मेडल जीत पर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
नाइजीरिया ने टी20 वर्ल्ड में बनाई जगह, जिम्बाब्वे को हराकर किया कमाल
नाइजीरिया ने टी20 वर्ल्ड में बनाई जगह, जिम्बाब्वे को हराकर किया कमाल
सत्य निकेतन हादसे से टूटे शिखर धवन, बोले- 'जिन परिवारों ने अपनों को खोया...'
सत्य निकेतन हादसे से टूटे शिखर धवन, बोले- 'जिन परिवारों ने अपनों को खोया...'

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
2023 की तरह इजरायल को 'लहूलुहान' करने का प्लान बना रहा ईरान- रिपोर्ट में खुलासा
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों और अरबों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
एक साल में दी थीं 35 फिल्में, 369 कारों के मालिक, जानें ममूटी की दिलचस्प बातें
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
चेन्नई मेट्रो में गर्लफ्रेंड से ब्याज की तुलना, विज्ञापन पर मचा बवाल
Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Android का Logo हरा Robot ही क्यों है? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
किस देश के पास कितने Aircraft Carrier, समंदर में कौन सबसे ताकतवर?
किस देश के पास कितने Aircraft Carrier, समंदर में कौन सबसे ताकतवर?
Embed widget