एक्सप्लोरर

80 किलो का बच्चा, नीरज चोपड़ा का उड़ाया जाता था मजाक; फिर परिवार के इस सदस्य ने बदल दी जिंदगी

Neeraj Chopra Profile: नीरज चोपड़ा आज बहुत फिट दिखते हैं, लेकिन कई साल पहले खराब फिटनेस के लिए उनका मजाक बनाया जाता था. उनका सफर संघर्षपूर्ण रहा है.

Neeraj Chopra Childhood: नीरज चोपड़ा ने जब 2020 टोक्यो ओलंपिक्स की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता तो पूरे भारतवर्ष में इस खेल को लेकर एक नई मुहिम छिड़ गई थी. नीरज ने 2024 पेरिस ओलंपिक्स में भी सिल्वर मेडल जीता है और उनसे प्रेरणा लेकर भारत का युवा जेवलिन थ्रो के प्रति दिलचस्पी दिखाने लगा है. नीरज हरियाणा के खांडरा गांव से आते हैं, लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोग वाकिफ हैं. आज नीरज चोपड़ा की फिटनेस दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, लेकिन एक समय था जब कुछ शरारती तत्व उन्हें बुली किया करते थे. उनका वजन इतना ज्यादा था कि उनका मजाक बनाया जाता था.

नीरज हमेशा से जॉइंट फैमिली में रहते आए हैं और बचपन में वो वजन कम करने की बात सुन-सुनकर परेशान हो गए थे. 13 साल की उम्र में नीरज बहुत शरारती हुआ करते थे, जो पेड़ों पर चढ़कर मधुमक्खी के छत्तों को तोड़ दिया करते थे. वो भैंस की पूंछ पकड़ कर मस्ती करते, लेकिन नीरज के पिता सतीश कुमार उन्हें अनुशासन का मतलब सिखाना चाहते थे. कई बार कहने के बाद आखिरकार भारत के जेवलिन थ्रो स्टार ने वजन पर ध्यान देने की बात मानी.

अंकल ने दिलाया शिवाजी स्टेडियम में दाखिला

नीरज दूध और घी का सेवन काफी किया करते थे, जिसके कारण उनका बॉडी फैट बहुत बढ़ गया था. बताया जाता है कि महज 11 साल की उम्र में उनका वजन करीब 80 किलो तक पहुंच गया था. उम्र के हिसाब से बहुत ज्यादा वजन होने के कारण नीरज का परिवार उनकी फिटनेस को लेकर चिंता व्यक्त करने लगा था. इसी कारण अंकल ने उन्हें पानीपत में स्थित शिवाजी स्टेडियम में दाखिला दिलाया, जो उनके गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर है.

स्टेडियम में एक बार नीरज ने कुछ लड़कों को जेवलिन थ्रो का अभ्यास करते देखा और उन्हीं में से एक लड़के ने नीरज को भाला फेंकने के लिए कहा था. उन्होंने काफी अच्छी तकनीक से भाला फेंका, जिसके बाद उन्हें इसी खेल में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिला. खुद नीरज को भी यह खेल पसंद था, जिसके बाद उन्होंने पंचकूला में स्थित अकादमी में दाखिला लिया था.

यह भी पढ़ें:

Virat Kohli: कोहली vs बुमराह, जानें प्रैक्टिस सेशन में कौन किस पर पड़ा भारी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ी हलचल, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Renault Bridger: जिम्नी और थार की टेंशन बढ़ाने जल्द आ सकती है ये मिनी डस्टर, जानें क्या होगा खास
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Embed widget