एक्सप्लोरर

दुनिया के कितने देश ओलंपिक खेलों में लेते हैं हिस्सा? जानें इसका इतिहास और पिछली बार कितने देशों ने लिया था भाग

Countries Participate in Olympics: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति में कुल 206 ओलंपिक समितियां नामांकित हैं. जानिए 2024 पेरिस ओलंपिक्स में कितने देश भाग ले रहे होंगे?

Countries Participate in Olympics: ओलंपिक्स दुनिया में सबसे बड़े स्तर पर होने वाला स्पोर्ट्स इवेंट है. इन खेलों की शुरुआत 1896 में हुई और पहली बार इनका आयोजन ग्रीस के एथेन्स में हुआ था. 1896 में सिर्फ 14 देशों ने ओलंपिक खेलों में भाग लिया, जिनमें अधिकांश नाम यूरोपीय देशों के थे. मगर समय आगे बढ़ा और ये संख्या 100 और फिर 200 के भी पार जा पहुंची है. मौजूदा समय की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति में कुल 206 समितियां नामांकित हैं. मगर यह एक गौर करने वाला तथ्य है कि ओलंपिक खेलों में देश भाग नहीं लेते. आइए जानते हैं कि इसका मतलब क्या है?

देश नहीं नेशनल ओलंपिक समितियां लेती हैं भाग

ओलंपिक खेलों में आपने अक्सर देखा होगा कि एथलीट किसी विशेष देश के झंडे का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं. मगर ओलंपिक की आधिकारिक वेबसाइट अनुसार 206 देश नहीं बल्कि 206 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के एथलीट इन खेलों में भाग ले रहे होते हैं. पेरिस ओलंपिक्स 2024 की बात करें तो इस बार 196 ओलंपिक समितियों के कुल 10,672 एथलीट्स ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे होंगे.

196 ओलंपिक समितियों में ओलंपिक रेफ्यूजी टीम भी एक होगी. इस टीम के अंतर्गत वे एथलीट आते हैं जिन्हें उनके देश से कोई सहायता नहीं मिल रही हो. उदाहरण के तौर पर अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने हाल ही में 3 महिला एथलीटों को मान्यता देने से इनकार कर दिया था. ऐसे में संभव ही ये 3 एथलीट ओलंपिक रेफ्यूजी टीम का प्रतिनिधित्व करती हुई दिखाई देंगी.

2020 टोक्यो ओलंपिक्स के आंकड़े

टोक्यो ओलंपिक्स का आयोजन COVID-19 महामारी के कारण 2021 में करवाया गया था, जिनमें दुनिया भर से करीब 11,000 एथलीटों ने पदक के लिए दावेदारी पेश की थी. पिछली बार 29 एथलीटों ने ओलंपिक रेफ्यूजी टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जिनमें से कोई भी मेडल नहीं जीत पाया था. पिछली बार सबसे ज्यादा मेडल संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने अर्जित किए, जिसने 39 स्वर्ण समेत कुल 113 पदक जीते थे. भारत इस सूची में 7 पदकों के साथ 48वें पायदान पर रहा था.

यह भी पढ़ें:

INDIAN HOCKEY OLYMPIC MEDALS LIST: ओलंपिक में हॉकी इंडिया की है गोल्डन हिस्ट्री, 8 स्वर्ण के साथ देखें कितने जीते हैं पदक

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget