एक्सप्लोरर

क्रिकेटर ही नहीं, दूसरे खिलाड़ी भी करार से करोड़ों की कमाई कर रहे हैं

महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भी करार से करोड़ों कमाने वाली गैर-क्रिकेटरों में शामिल हैं. छह बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम पिछले साल ही सितंबर में बीएसएनएल के साथ दो साल के लिए ब्रांड एंबेसेडर के रूप में जुड़ी हैं.

कुछ सालों पहले तक माना जाता था कि भारत में सिर्फ क्रिकेटर ही कमाई के मामले में आगे रहते हैं. लेकिन हाल के सालों में ओलम्पिक के कई खेलों में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. क्रिकेटरों के अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी करार के माध्यम से करोड़ों में कमाई करना शुरू कर दिया है.

सिंधु ने साइन किया 50 करोड़ का करार

ओलम्पिक और विश्व चैम्पियनशिप की सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिधु एक बड़े करार से जुड़ने वाली नई गैर-क्रिकेटर खिलाड़ी हैं. सिंधु ने हाल ही में चीनी स्पोर्ट्स ब्रांड ली निंग के साथ चार साल के लिए 50 करोड़ रुपये का करार साइन किया हैं.

इससे पहले, जनवरी में किदांबी श्रीकांत को भी एक कंपनी ने चार साल के लिए 35 करोड़ रुपये की पेशकश की थी. यह पहली बार नहीं है कि सिंधु और श्रीकांत ने ली निंग के साथ करार किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी इससे पहले चीन की ब्रांड योनेक्स के साथ भी करार कर चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ सायना नेहवाल भी एक ऐसी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो केलॉग, आयोडेक्स, फर्च्यून तेल, टॉप रैमन और एनईसीसी के साथ करार कर चुकी हैं.

मैरीकॉम भी कर रही है करोड़ों की कमाई

महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भी करार से करोड़ों कमाने वाली गैर-क्रिकेटरों में शामिल हैं. छह बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम पिछले साल ही सितंबर में बीएसएनएल के साथ दो साल के लिए ब्रांड एंबेसेडर के रूप में जुड़ी हैं.

एशियाई खेलों और वर्ल्ड यू-20 की चैम्पियन स्टार एथलीट हिमा दास ने पिछले साल ही सितंबर में एडिडास के साथ करार किया था. असम की एथलीट इसके अलावा योनो, एसबीआई की एकीकृत डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म और एडलवाइस के भी ब्रांड एंबेसडर बनी हैं. वह यूनिसेफ की यूथ एंबेसेडर बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी हैं.

क्रिकेटरों का भी हालांकि करार जारी है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 17 करोड़ डॉलर के अनुमानित ब्रांड कीमत के साथ लगातार दूसरे साल साल देश के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बनकर उभरे हैं.

कमाई के मामले में विराट सबसे आगे

विराट ने फरवरी 2017 में खेल सामान बनाने वाली कंपनी प्यूमा के साथ 110 करोड़ रुपये का करार किया था. यह करार करीब आठ साल का है. इसके अलावा वोरांग, मुवएकॉस्टिक्स, टू युम, तिसोट, मान्यवर, रॉयल चैलेंज, अमेरिकन टूरिस्टर, बूस्ट एनर्जी ड्रिंक, एमआरएफ टायर्स, उबर इंडिया, रेमित-2 इंडिया और फिलिप्स के साथ भी उनका करार है.

इतालवी लक्जरी स्पोर्ट्स घड़ी निर्माता कंपनी पनेरीई ने दिसंबर 2018 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की थी. भारतीय महिला क्रिकेटरों में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को पिछले साल दिसंबर में एल्कॉन ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने की घोषणा की थी.

वहीं, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी संन्यास लेने के कई साल बाद भी ब्रांड एंबेसेडर के लिए सबसे आगे हैं. सचिन का अन्य ब्रांडों के अलावा पेप्सी, बूस्ट, एडिडास, अपोलो टायर्स, ल्यूमिनस पावर, टू ब्लू और एनईसीसी के साथ भी करार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget