एक्सप्लोरर

नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग पर तोड़ी चुप्पी, गलत अफवाहों पर भड़कीले अंदाज में दिया ये बयान

Paris Diamond League: पेरिस डायमंड लीग से बाहर होने की खबरों पर नीरज चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जाहिर की है.

Paris Diamond League: 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में जेवलिन थ्रो (Javelin Throw) में स्वर्ण पदक विजेता रहे भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग (Paris Diamond League) पर बड़ा बयान दिया है। पिछले दिनों अफवाहें उड़ रही थीं कि नीरज चोपड़ा (Neera Chopra) ने पेरिस डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. मगर अब भारत के रिकॉर्ड ब्रेकिंग जेवलिन थ्रो एथलीट ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि पेरिस डायमंड लीग की शुरुआत 7 जुलाई से होने वाली है।

नीरज चोपड़ा ने X के माध्यम से बताया  - सभी को नमस्कार. मैं चीजों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि पेरिस डायमंड लीग मेरे टूर्नामेंट कैलेंडर का हिस्सा नहीं था, इसलिए मैंने इससे नाम वापस नहीं लिया है. मैं ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटा हूं. मुझे समझने और मेरा सपोर्ट करने के लिए सबका धन्यवाद. साथ ही मैं ओलंपिक्स में भाग ले रहे सभी एथलीट्स को शुभकामनाएं देता हूं.

2024 में अब तक नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने इसी साल जून में पावो नूरमी गेम्स 2024 की पुरुष जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 85.97 मीटर की दूरी तय की थी. उनका पर्सनल बेस्ट 89.94 है, जो भारत का नेशनल रिकॉर्ड भी है. पेरिस ओलंपिक्स की तैयारियों में नीरज ने अपने सीजन 2024 की शुरुआत दोहा डायमंड लीग के साथ की थी, जहां वो 88.36 मीटर की दूरी तय करते हुए दूसरे स्थान पर रहे थे. उसके 5 ही दिन बाद उन्होंने भुवनेश्वर में हुए फेडरेशन कप में 82. 27 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था.

नीरज इसके अलावा चेक रिपब्लिक में पिछले महीने आयोजित हुए ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भी भाग लेने वाले थे. मगर ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मांसपेशी में हल्का खिंचाव महसूस हुआ था. ऐसे में किसी गंभीर चोट का शिकार बनने से पहले ही उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था.

यह भी पढ़ें:

HOCKEY INDIA MASTERS CUP: हॉकी इंडिया ने किया मास्टर्स कप का ऐलान, 40 पार के दिग्गजों का दिखेगा जलवा!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
'लोकतंत्र में ऐसी घटना...', ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर बोले अखिलेश
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget