Asian Games 2018: दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपये ईनाम देगी ओडिशा सरकार, सीएम ने किया एलान
सीएम ने पहले 100 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने वाली दुती चंद को 1.5 करोड़ रूपये का अतिरिक्त नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी.

इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट दुती चंद ने 100 मीटर इवेंट और 200 मीटर इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है. ओडिशा की रहने वाली दुती को इस कामयाबी पर सीएम नवीन पटनायक ने 1.5 करोड़ रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की है.
ओडिशा के एक अधिकारी ने बताया कि कल सफलता हासिल करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने ओडिशा में जन्मी धावक को बधाई दी. सीएम ने पहले 100 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने वाली दुती चंद को 1.5 करोड़ रूपये का अतिरिक्त नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी.
Congratulate #DuteeChand, our own sprint queen on bringing more glory for #India with a silver medal in 200m sprint, following a silver in 100m. Entire #Odisha & the nation is proud of your silver double at the #AsianGames2018. Well done!
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 29, 2018
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पटनायक ने यह भी घोषणा की है कि राज्य सरकार 22 साल एथलीट की अगली ओलंपिक की तैयारी का सारा खर्च उठाएगी. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उसे ओलंपिक प्रशिक्षण के लिए सहायता मुहैया कराएगी.
Congratulate #DuteeChand on sprinting to glory with a Silver in 100m sprint at #AsianGames2018. You have made the nation proud and #Odisha could not have been prouder! Best wishes. #OdishaForIndia
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 26, 2018
दो खेल संगठनों ओडिशा एथलीट एसोसिएशन (ओएए) और ओडिशा ओलंपिक एसोसिएशन (ओओए) ने पहले ही जाजपुर जिले की रहने वाली दुती चंद को 50-50 हजार रूपये के पुरस्कार की घोषणा की है.






















