एक्सप्लोरर

ट्रेनिंग के दौरान धोनी लगातार मार रहे थे लंबे छक्के, अभी उनमें काफी क्रिकेट बाकी: रैना

रैना और धोनी आईपीएल से पहले एक साथ ही चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे थे. ऐसे में रैना ने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी देख वो भी चौंक गए क्योंकि वो काफी लंबे शॉट्स लगा रहे थे और उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बेहतरीन मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग के दौरान धोनी अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. यहां अंत में कोरोना के चलते ये ट्रेनिंग सेशन रद्द हो गया था. लेकिन धोनी के करियर को लेकर रोजाना नई नई खबरें आ रही हैं कि अगर आईपीएल नहीं होता है तो धोनी के करियर का क्या होगा. क्योंकि कल ही लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया. ऐसे में रैना को अभी भी उम्मीद है कि माही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.

रैना ने एक इंटरव्यू में कहा कि, धोनी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा है. वो अलग अलग शॉट खेल रहे थे जो मैंने नहीं देखें हैं. वहीं अभ्यास के दौरान वो काफी लंबे छक्के मार रहे थे. 2 घंटे तक जिम में पसीना बहाने के बाद और फिर चेन्नई की उस गर्मी में 3 घंटे बल्लेबाजी करना आसान नहीं है. मुझसे अगर पूछा जाए तो धोनी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. रैना ने सभी बातें अपने इंस्टाग्राम लाइव में कहीं.

उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी तरह से ऐसा नहीं लगता कि धोनी की उम्र हो गई या वो थके हुए नजर आ रहे हैं. वो हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं जिससे जब लोग उन्हें देखें तो कुछ अलग लगे. साल 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रैना, धोनी के साथ ही थे.

रैना ने आगे कहा कि अगर टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल होता हो तो उन्हें उम्मीद है कि वो टीम में आ सकते हैं. 33 साल के इस क्रिकेटर ने सेलेक्टर्स को लेकर कहा कि जब उन्हें टीम से बाहर निकाला गया था तो उन्हें अंत तक नहीं बताया गया कि वो क्यों बाहर हुए. वो आज भी उस जवाब की तलाश में हैं. रैना ने टीम इंडिया के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget