एक्सप्लोरर

चेन्नई सुपरकिंग्स के युवाओं में धोनी को नहीं दिखा जोश, कैप्टन कूल पर भड़के श्रीकांत

तीन बार के चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा सत्र में खराब प्रदर्शन ने टीम के रवैये पर सवालिया निशान लगाए हैं. धोनी ने कहा कि अब तक किसी युवा खिलाड़ी ने ऐसा कुछ नहीं किया है कि बदलाव के लिए बाध्य होना पड़े.

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी मैचों में उनकी टीम बदलाव करते हुए युवाओं को आजमाएगी लेकिन किसी भारतीय खिलाड़ी में अभी जरूरी जोश नहीं दिखा है. सुपरकिंग्स की टीम 10 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ अंक तालिका में आखिरी स्थान पर चल रही है और उसकी प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. टीम अपने अगले मुकाबले में 23 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की हार के बाद जब फ्लेमिंग से पूछा गया कि समान टीम को खिलाने की टीम की नीति में बदलाव होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह उचित है कि हम इसे बदल रहे हैं.’’ तीन बार के चैंपियन सुपरकिंग्स के मौजूदा सत्र में खराब प्रदर्शन ने टीम के रवैये पर सवालिया निशान लगाए हैं. धोनी ने इसका बचाव करते हुए कहा कि अब तक किसी युवा खिलाड़ी ने ऐसा कुछ नहीं किया है कि बदलाव के लिए बाध्य होना पड़े.

युवा खिलाड़ियों में नहीं दिखी चमक

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘आप बार-बार बदलाव नहीं करना चाहते. आप नहीं चाहते कि ड्रेसिंग रूम में असुरक्षा की भावना हावी हो. साथ ही युवा खिलाड़ियों में हमने वह चमक नहीं देखी कि बदलाव के लिए बाध्य होना पड़े.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इन नतीजों के कारण बाकी टूर्नामेंट में युवाओं को मौका दिया जाएगा. शायद आने वाले मैचों में हम उन्हें मौका देंगे और वे बिना दबाव के खेल पाएंगे.’’ फ्लेमिंग ने कहा कि धीमे विकेट और रॉयल्स के स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के कारण उनकी टीम लय हासिल नहीं कर सकी.

धोनी के बयान पर भड़के श्रीकांत

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर के श्रीकांत के बयान की आलोचना की है. एक निजी चैनल से बातचीत में श्रीकांत ने कहा, 'मैं धोनी की इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हूं. आप प्रोसेस की बात कर रहे हैं, लेकिन टीम सिलेक्शन का प्रोसेस अपने आप में गलत है. जगदीशन जैसा क्रिकेटर... आप कह रहे हैं कि युवाओं में स्पार्क नहीं है, केदार जाधव में स्पार्क है? पीयूष चावला ने स्पार्क दिखाया? ये सब बकवास है, मैं आज उनके इन जवाबों को स्वीकार नहीं करूंगा.'

बता दें कि जगदीशन को केदार जाधव की जगह टीम में जगह मिली थी और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 28 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रनों की पारी खेली थी. हालांकि केदार जाधव के वापसी पर उन्हें फिर से बेंच पर बैठना पड़ा.

IPL 2020: 39 साल के धोनी ने एक हाथ से लपका होश उड़ाने वाला कैच, देखें VIDEO

IPL 2020: हार के साथ Points Table में अंतिम पायदान पर पहुंची CSK, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget