एक्सप्लोरर

Ind Vs Ban: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बोले- मैं टी ब्रेक के दौरान हैट्रिक के बारे में सोच रहा था

शमी ने उन योजनाओं का खुलासा किया जो उन्होंने अपनाई थीं और यह भी कहा था कि वह हैट्रिक के बारे में सोच रहे थे. लेकिन वह लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेने में नाकाम रहे और 13 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए.

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खुलासा किया कि इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टी ब्रेक के दौरान उनके दिमाग में हैट्रिक का विचार चल रहा था. शमी के पास हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाला तीसरा भारतीय बनने का मौका था. लेकिन इस लिस्ट में वो अपना नाम दर्ज नहीं करा सके. शमी हैट्रिक पर थे जब उन्होंने फाइनल ब्रेक से ठीक पहले मुशफिकुर रहीम और मेहदी हसन मिराज के विकेट लिए.

लेकिन वह लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेने में नाकाम रहे और 13 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. भारत ने पहले फील्डिंग करते हुए बांग्लादेश को 150 रन पर आउट कर दिया. भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. भारत अभी बांग्लादेश के स्कोर से 64 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट बचे हैं. स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे. मयंक 81 गेंदों पर छह चौके और पुजारा 61 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं.

दिन के खेल के बाद शमी ने उन योजनाओं का खुलासा किया जो उन्होंने अपनाई थीं और यह भी कहा था कि वह हैट्रिक के बारे में सोच रहे थे. उन्होंने कहा, "मैं एक बदलाव की गेंदबाजी करने आया था, इसलिए मुझे कंडीशन और सिचुएशन के बारे में सोचना पड़ा. मैं पिछले दो सालों से क्रीज की विड्थ का उपयोग कर रहा हूं."

शमी के अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए. दो साल में यह पहली बार है जब भारतीय पेसर्स ने घर में हुए टेस्ट इनिंग में 7 विकेट या उससे अधिक हासिल किए.

यह भी पढ़ें-

Ind Vs Ban: भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों की मजबूत शुरुआत, जानिए पहले टेस्ट के पहले दिन का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget