एक्सप्लोरर

Ind Vs Ban: भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों की मजबूत शुरुआत, जानिए पहले टेस्ट के पहले दिन का हाल

Ind Vs Ban: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट गुरुवार को शुरू हो गया. आइए जानते हैं पहले दिन क्या-क्या हुआ है.

Ind Vs Ban: भारतीय गेंदबाजों ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया. भारत ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं. भारत अभी बांग्लादेश के स्कोर से 64 रन पीछे हैं जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं. स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 37 और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे. मयंक 81 गेंदों पर छह चौके और पुजारा 61 गेंदों पर सात चौके लगा चुके हैं.

अपनी पहली पारी की शुरूआत करने उतरी मेजबान टीम को पहला झटका रोहित शर्मा (6) के रूप में 14 के स्कोर पर लगा. रोहित को अबु जाएद ने लिटन दास के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा.

रोहित के आउट होने के बाद पुजारा और मयंक ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी करके भारत को पहले दिन और कोई झटका नहीं लगने दिया. मयंक हालांकि भाग्यशाली रहे और 31 के निजी स्कोर पर उन्हें एक जीवनदान भी मिला. इमरूल कायेस ने जाएद की गेंद पर पहली स्लीप में मयंक का कैच छोड़ दिया.

इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे सत्र का खेल निकाल दिया. इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की उसकी पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया. बांग्लादेश ने दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक सात विकेट पर 140 रन बना लिए थे, लेकिन मेहमान टीम ने इसके बाद अगले 10 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए और 150 रन पर ढेर हो गई.

बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. रहीम ने 105 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा कप्तान मोमिनुल हक ने 37, लिटन दास ने 21 और मोहम्मद मिथुन ने 13 रनों का योगदान दिया. मेहमान टीम का और कोई बल्लेबाज दहांई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया.

भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए. शमी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए लेकिन अगले ओवर की पहली गेंद पर वह हैट्रिक लेने से चूक गए। उनके अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए. अश्विन ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए है. अश्विन भारतीय जमीन पर सबसे तेजी से 250 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बन गए। उनसे आगे अनिल कुंबले और हरभजन सिंह हैं.

आखिर उस दिन बाल ठाकरे के कमरे में अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच क्या बात हुई और फिर क्या हुआ?

ब्रिक्स में शामिल देशों को कमतर नहीं आंक सकते, दुनिया की जीडीपी में है 30 फीसदी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL Vs WI Test Match: आयरलैंड से सीरीज हार के बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, वेस्टइंडीज की जीत से कैसे हुआ फायदा, जानिए
आयरलैंड से सीरीज हार के बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, वेस्टइंडीज की जीत से कैसे हुआ फायदा, जानिए
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
'गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक
'गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक
Deepti Sharma New Record: दीप्ति शर्मा ने बनाया महा-रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं
दीप्ति शर्मा ने बनाया महा-रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mahua Moitra On Modi: 500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
Tumbadchi Manjula BO Collection Day 24: बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के आगे ये मूवी चुुपचाप हो गई सुपरहिट, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
इस मराठी फिल्म ने चुपचाप कर दिया कमाल, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Passport Fee Hike: टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
Embed widget