एक्सप्लोरर

घरेलू हिंसा मामला: मोहम्मद शमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 15 दिन में सरेंडर करने का आदेश

भारतीय तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. ये मामला उनकी पत्नी हसीन जहां के द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले से जुड़ा है.

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. कोर्ट ने उन्हें 15 दिन के अंदर पेश होने का आदेश दिया है, साथ ही पुलिस को कहा है कि अगर शमी 15 दिन के अंदर पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया हुआ है. दोनों के तलाक का मुकदमा भी कोर्ट में चल रहा है.

अलीपुर अदालत ने मोहम्मद शमी और उनके भाई हसीद अहमद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. अदालत ने उन्हें 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है, नहीं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ये मामला उनकी पत्नी हसीन जहां के द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले से जुड़ा है. हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, शादी के बाद अफेयर से लेकर मैच फिक्सिंग तक के आरोप लगाए थे. हसीन ने यह भी कहा था कि शमी के एक पाकिस्तानी लड़की से संबंध हैं, जो उन्हें पैसे देती है. मामले की फिलहाल जांच चल रही है लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों में बीसीसीआई ने शमी को बेगुनाह पाया. बेगुनाही साबित होने के बाद ही उन्हें भारतीय टीम का नया कॉन्ट्रैक्ट सौंपा गया था.

आपको बता दें कि साल 2018 में शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा के साथ मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद शमी और उनके भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए के तहत घरेलू हिंसा के लिए मामला दर्ज किया गया था.

शमी मौजूदा समय में भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. शमी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट लेने का कारनामा किया है. इसके अलावा शमी 70 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए 131 विकेट अपने नाम चुके हैं.

पिछले एक साल से शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखी हैं.

इसी साल अप्रैल महीने में शमी की पत्नी हसीन जहां को उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार किया था. शमी के परिवार वालों ने हसीन जहां पर उनके घर पहुंचकर हंगामा करने का आरोप लगाया था. हालांकि हसीन जहां को इसके बाद बेल मिल गई थी.

इन सब विवादों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर है और हसीन जहां के आरोपों से उनके खेल पर कोई किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
W,W,W...,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget