एक्सप्लोरर

T20I Record: 8 गेंदों में 5 विकेट! फिनलैंड के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टी20I में बना डाला विश्व रिकॉर्ड

फिनलैंड के इस खिलाड़ी ने एस्टोनिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में महज 8 गेंदों में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. जानिए इस ऐतिहासिक मैच की पूरी कहानी

T20I Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा हुआ है, जो अब तक कोई गेंदबाद केवल अपने सपने में ही सोच सकता है. फिनलैंड के तेज गेंदबाज महेश तांबे ने इतिहास रचते हुए T20I में सबसे तेज 5 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यह चमत्कारी प्रदर्शन एस्टोनिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में किया और सिर्फ 8 गेंदों में 5 विकेट चटकाकर आधी टीम को पवेलियन लौटा दिया.

बहरीन का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अजीज के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2022 में जर्मनी के खिलाफ महज 10 गेंदों में 5 विकेट लिए थे, लेकिन अब महेश तांबे ने यह कीर्तिमान जुनैद से दो गेंद पहले ही हासिल कर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

एस्टोनिया को मिली करारी हार

रविवार को खेले गए तीसरे टी20I मुकाबले में एस्टोनिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 141 रन बनाए. एक समय टीम 2 विकेट पर 104 रन पर थी और एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. तभी महेश तांबे ने गेंद थामी और अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख ही पलट दिया.

तांबे ने महज 1.2 ओवर में स्टेफन गूच, साहिल चौहान, मुहम्मद उस्मान, रुपम बरुआ और प्रणय गीवाला को पवेलियन की राह दिखाई. उनका बॉलिंग एनालिसिस रहा, 2 ओवर, 19 रन, 5 विकेट. यह परफॉर्मेंस न केवल मैच का टर्निंग पॉइंट बना, बल्कि उन्हें रातोंरात स्टार बना गया.

फिनलैंड की जीत और सीरीज पर कब्जा

141 रनों का पीछा करते हुए फिनलैंड ने 18.1 ओवर में 5 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर ली थी. टीम के हीरो रहे अरविंद मोहन, जिन्होंने 60 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली और टारगेट आसानी से चेज कर लिया. फराज मेहती अब्बास (19 रन) और जॉर्डन ओ’ब्रायन (18 रन) ने उनके साथ साझेदारी कर उनका अच्छा साथ दिया.

इस जीत के साथ फिनलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.

एस्टोनिया के नाम दूसरा भी अनोखा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि एस्टोनिया की टीम अब दो अनोखे रिकॉर्ड का हिस्सा बन गई है. पहला, सबसे तेज शतक उनके खिलाड़ी साहिल चौहान के नाम है. जिन्होंने साल 2023 में साइप्रस की टीम के सामने 27 गेंदो में जड़ा था, और अब सबसे तेज 5 विकेट गंवाने वाला टीम का रिकॉर्ड भी एस्टोनिया के खिलाफ ही बना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget