एक्सप्लोरर

INDvsSL: रोहित-धोनी के धमाके से 6 विकेट से जीत के साथ टीम इंडिया ने 3-0 से जीती सीरीज़

LIVE INDvsSL, 3rd ODI

कैंडी: रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच हुई 157 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वनडे सीरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा जमा लिया. श्रीलंका के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ने वनडे में लगातार पांचवी सीरीज़ जीत भी दर्ज कर ली है. भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में मेजबान श्रीलंका को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है. श्रीलंका ने भारत के सामने 218 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने नाबाद 124 रनों शतकीय पारी खेली जबकि महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 67 रन बनाए. रोहित ने अपनी पारी में 145 गेंदों का सामना किया और 16 चौके तथा दो छक्के लगाए. धौनी ने अपनी पारी में 86 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के साथ एक छक्का लगाया. हालांकि इस लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही थी और उसने अपने पहले चार विकेट महज़ 61 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे. लेकिन उसके बाद रोहित और धोनी ने मैच को एकतरफा बना दिया. इससे पहले जसप्रीत बुमराह (27/5) के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर बनाने से वंचित रखा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 217 रन ही बना पाई थी. बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव ने एक-एक विकेट लिए. श्रीलंका की तरफ से लाहिरू थिरिमाने ने सर्वाधिक 80 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर पाया. उपुल थंरगा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे चमारा कापुगेदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. निरोशन डिकवेला (13) के साथ पारी की शुरुआत करने दिनेश चांडीमल आए थे. डिकवेला को बुमराह ने अपना पहला शिकार बनाया. वह 18 के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. बुमराह ने 10 रन बाद कुशल मेंडिस (1) को भी पवेलियन भेज दिया. यहां से थिरिमाने ने चंडीमल के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 तक पहुंचा दिया. अच्छी लय में नजर आ रहे चंडीमल को पांड्या ने बुमराह के हाथों लपकावा कर उनकी 36 रनों की पारी का अंत किया. यहां से भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे. थिरिमाने एक छोर पर अकेले खड़े थे. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने एक बार फिर निराश किया. वह सिर्फ 11 रनों का योगदान दे सके. श्रीलंका का अगला विकेट थिरिमाने के रूप में गिरा. उन्हें बुमराह ने जाधव के हाथों कैच आउट कराया. थिरिमाने ने 105 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया. वह 159 के कुल स्कोर पर आउट हुए. निचले क्रम में मिलिंदा श्रीवर्दने ने जरूर संघर्ष करते हुए 29 रन बनाए लेकिन कोई और बल्लेबाज टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में उनकी सहायता नहीं कर पाया. कप्तान कपुगेदरा 14 रन ही बना सके.

IND की पारी:

रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बीच हुई 157 रनों की नाबाद साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर वनडे सीरीज़ पर 3-0 से कब्ज़ा जमा लिया. श्रीलंका के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ने वनडे में लगातार पांचवी सीरीज़ जीत भी दर्ज कर ली है. स्थिती पूरी तरह से सामान्य होने के बाद फिर शुरू हुआ मैच. मैदान के हंगामे वाले छोर से दर्शकों को किया गया बाहर. मैदान छो़ड़कर वापस ड्रेसिंग रूम में लौटे दोनों टीमों के खिलाड़ी. हंगामे को रोककर मैच फिर शुरू करवाने के लिए मैदान पर आए ब्लैक कमांडो. अंपायर्स मैच को लेकर कर रहे हैं चर्चा. मैदान पर श्रीलंकाई फैंस ने किया हंगामा, दर्शकों के एक स्टैंड से मैदान पर फेंकी जा रही हैं बोतलें. मैच रूका.  IND 210/4. मैदान पर हंगामा. # टीम इंडिया के 200 रन हुए पूरे. # धोनी के नाम जुड़ा वनडे करियर का 65वां अर्धशतक. शानदार पारी खेलते हुए एमएस धोनी ने पूरा किया अर्धशतक. IND 196/4. # रोहित और धोनी के बीच 100 रनों की साझेदारी हुई पूरी. IND 166/4. आतिशी बल्लेबाज़ी करते हुए रोहित शर्मा ने पूरा किया 12वां वनडे शतक. IND 160/4. # रोहित और धोनी की साझेदारी की मदद से टीम इंडिया के 150 रन हुए पूरे. #टीम इंडिया 100 रनों के पार.

20 ओवर: भारत 87/4.

शानदार पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने पूरा किया 33वां वनडे अर्धशतक. IND 85/4. # मैदान पर उतरे एमएस धोनी. # अकिला सिरीवर्धने की बेहतरीन गेंदबाज़ी जारी, केदार जाधव को शून्य स्कोर पर किया एलबीडबल्यू आउट. WICKET अकिला के जाल में फिर फंसी , शून्य के स्कोर पर आउट हुए केदार जाधव. 61/4. # 12वें ओवर में टीम इंडिया के 50 रन हुए पूरे.

10 ओवर: भारत 35/2.

# शुरूआती 2 विकेटों के बाद संभलकर खेल रहे हैं रोहित शर्मा और केएल राहुल. # केएल राहुल उतरे मैदान पर बल्लेबाज़ी करने. # 3 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर कैच थमा बैठे विराट कोहली. WICKET INDvSL टीम इंडिया को लगा बहुत बड़ा झटका, फर्नांडो की गेंद पर कैच आउट हुए कप्तान विराट कोहली IND 19/2.

5 ओवर: भारत 19/1.

# मैदान पर नए बल्लेबाज़ उतरे कप्तान विराट कोहली. WICKET: मलिंगा ने टीम इंडिया को दिया पहला झटका, 5 रन बनाकर बोल्ड हुए शिखर धवन. IND 9/1. # शिखर धवन ने भी चौके के साथ खोला खाता.

1 ओवर: भारत 4/0.

# रोहित शर्मा ने चौके के साथ खोला अपना और टीम का खाता. # 218 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरी रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी.

SL 217/9.

---------------------------------------------------------------------

SL की पारी:

पांच वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम को 218 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 50 ओवरों में नौ विकेट पर 217 रन ही बना सकी.

मेजबान टीम की ओर से लाहिरू थिरिमान्ने ने सर्वाधिक 80 रन बनाए जबकि दिनेश चांडीमल ने 36 रनों की पारी खेली. मिलिंदा श्रीवर्धना ने 29 रनों की अहम पारी खेली.

उपुल थरंगा पर दो मैचों के प्रतिबंध के बाद इस मैच के लिए थिरिमान्ने की वापसी हुई जबकि चांडीमल ने चोटिल धनुष्का गुनाथिलाका के स्थान पर टीम में वापसी की.

भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए जबकि हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केदार जाधव को एक-एक सफलता मिली.

भारत ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है, ऐसे में तीसरे वनडे को जीतकर कप्तान कोहली सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.

50 ओवर: श्रीलंका 217/9.

# तेज़ बारिश की वजह से रूका मैच, 47 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 192/7.

46 ओवर: श्रीलंका 192/7.

WICKET: जसप्रीत बुमराह की लाजवाब गेंदबाज़ी, टीम इंडिया को मिली सातवीं सफलता. SL 191/7.  # मिलिंदा सिरिवर्द्धना ने युज़वेंद्र चहल को मारा चौका WICKET: अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को दिलाई छठी सफलता, चमारा कपुगेडरा 14 रन बना कर हुए आउट. SL 181/6 # गेंदबाजी में हुआ बदलाव, कप्तान कोहली ने यजुवेंद्र चहल को सौंपी गेंदबाजी

41 ओवर: श्रीलंका 173/6.

WICKET: जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम को दिलाई बड़ी विकेट, 80 रन बनाकर खेल रहे लाहिरु थिरिमाने को किया आउट. SL: 159/5 # श्रीलंका के 150 रन हुए पूरे

36 ओवर: श्रीलंका 142/4.

WICKET: श्रीलंका को लगा चौथा झटका, केदार जाधव ने एंजलो मैथ्यूज को किया आउट. SL: 138/4 # सिर्फ एक रन के साथ खत्म किया केदार जाधव ने अपना पहला ओवर # कप्तान कोहली ने केदार जाधव को सौंपी गेंदबाजी

31 ओवर: श्रीलंका 117/3.

# 31 ओवर की समाप्ती पर श्रीलंका 117/3. # श्रीलंकाई टीम को मुश्किल से उबारते हुए थिरीमाने ने पूरा किया 17वां वनडे अर्धशतक. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़. WICKET: धोनी के हाथों से मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके दिनेश चांदीमल, हार्दिक पांड्या की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर खड़े जसप्रीत बुमराह को थमाई गेंद. #SL 100/3. # श्रीलंकाई टीम के 100 रन हुए पूरे.

25 ओवर: श्रीलंका 97/2.

# 25 ओवर खत्म होने पर 100 रनों के करीब श्रीलंका. # पारी के 25वें ओवर में एमएस धोनी से हुई बड़ी चूक, अक्षर पटेल ने दिनेश चांदीमल को कराई गेंद. गेंद सीधे केएल राहुल के हाथों में पहुंची. उन्होंने बिना समय गंवाए सीधी थ्रो विकेटकीपर धोनी के हाथों में फेंकी. लेकिन यहां धोनी से हुई बड़ी चूक...चांदीमल क्रीज़ से बहुत बाहर लेकिन धोनी गिल्लियां बिखेरने से चूके. टीम की बड़ी चूक. # 24वें ओवर में एक बार फिर गेंदबाज़ी के लिए वापस आए हार्दिक पांड्या.

20 ओवर: श्रीलंका 79/2.

# गेंदबाजी में बदलाव, कप्तान कोहली ने अक्षर पटेल को सौंपी गेंदबाजी # लाहिरु थिरिमान्ने और चंडीमल के बीच हुई 50 रनों की साझेदारी # हार्दिक पांड्या की गेंद पर चोटिल हुए चंडीमल

15 ओवर: श्रीलंका 54/2.

# श्रीलंकाई टीम के 50 रन हुए पूरे # गेंदबाजी में बदलाव, कप्तान कोहली ने हार्दिक पांड्या को सौंपी गेंदबाजी

12 ओवर: श्रीलंका 42/2.

# कसी हुई गेंदबाजी के साथ चहल ने समाप्त किया अपना पहला ओवर # कप्तान कोहली ने यजुवेंद्र चहल को सौंपी गेंदबाजी

9 ओवर: श्रीलंका 36/2.

# लाहिरु थिरिमान्ने आए क्रिज पर नए बल्लेबाज WICKET: टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता, मेंडिस 1 रन बनाकर हुए आउट

6 ओवर: श्रीलंका 22/1.

# चंडीमल के बल्ले से निकला पारी का पहला चौका # कुशल मेंडिस आए क्रिज पर नए बल्लेबाज WICKET: टीम इंडिया को मिली पहली सफलता, डिकवेला 13 रन बनाकर हुए आउट

3 ओवर: श्रीलंका 18/0.

# कप्तान कोहली ने जसप्रीत बुमराह को सौंपी गेंदबाजी

1 ओवर: श्रीलंका 6/0.

# भुवनेश्वर कुमार ने की गेंदबाजी की शुरुआत # पारी की पहली ही गेंद पर डिकवेला ने भुवनेश्वर कुमार को जड़ा चौका # डिकवेला और दिनेश चंडीमल करेंगे श्रीलंका की पारी की शुरुआत # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी ------------------------------------------- TOSS: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी टीमे: भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, धोनी, केएल राहुल,जाधव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल श्रीलंका: डिकवेला, लाहिरु, मेंडिस, चंडीमल, मैथ्यूज़, कपूगेडारा, अकिला धनंज्य, परेरा, संडाकना, फर्नांडो, मलिंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget