एक्सप्लोरर

KXIP vs RR: मुकाबले में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें

मयंक अग्रवाल की इंजरी को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. अगर वह मैच फिट होते हैं तो दीपक हुड्डा की जगह उनकी वापसी हो सकती है.

KXIP vs RR: आईपीएल 2020 का 50वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज शाम 07:30 बजे से अबु धाबी के शेख जायद इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में जब इससे पहले ये दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, तो राजस्थान ने बाजी मारी थी. ऐसे में पंजाब इस मैच में पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आइये जानें कि इस मैच में किन किन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी.

1- केएल राहुल

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2020 में ऑरेंज कैप जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं. इस सीजन के 12 मैचों में वह 59.50 की औसत से 595 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 52 चौके और 20 छक्के निकले हैं. आज राहुल पहली बार आईपीएल के एक सीजन में 600 रन पूरे कर सकते हैं. ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली हैं.

2- राहुल तेवतिया

राजस्थान रॉयल्स के स्पिन ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक ही ओवर में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताई थी. तेवतिया ने उस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था. इसके साथ ही वह गेंदबाजी में भी कारगार साबित हो सकते हैं. ऐसे में आज पंजाब के खिलाफ मैच में एक बार फिर सभी की नजरें तेवतिया के प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

3- क्रिस गेल

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल आईपीएल 2020 के अपने पांच मैचों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं. इस सीजन में तीन नंबर पर खेलते हुए गेल ने 35.40 की औसत और 138.28 के स्ट्राइक रेट से 177 रन बनाए हैं. पिछले मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहने वाले गेल राजस्थान के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेल सकते हैं.

4- स्टीव स्मिथ

आईपीएल 2020 के अपने पहले दो मैचों में अर्धशतक जमाने वाले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन के 12 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 25.09 की औसत और 129.57 के स्ट्राइक रेट से 276 रन निकले हैं. हालांकि, स्मिथ आज के मुकाबले में अपनी टीम के लिए एक बड़ी पारी खेल सकते हैं. ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर ही टिकी रहने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
'सचिन पाजी ने किया फोन, विराट-रोहित ने...', अजिंक्य रहाणे ने खोले बड़े राज
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget